बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रंजना हर्ष यादव ने किया महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर  रंजना हर्ष यादव ने किया महिलाओं का सम्मान 
सागर ।  जिले की देवरी तहसील में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखीनय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताआें के कहने का सार यही था कि सम-विषय हर परिस्थितियों में महिलाएं पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती हैं।नवकरणीय र्जा मंत्री  हर्ष यादव की पहल पर देवरी में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में डा. मीरा यादव, श्रीमती रंजना हर्ष यादव, जनपद अध्यक्ष सुश्री अंचल आठया ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली क्षेत्र की बेटियों, बहनों और माताओं का पुष्प गुच्छ प्रमाण पत्र और मूमेन्टों देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डा. मीरा यादव ने कहा कि बिलक्षण प्रतिभा के कारण समाज में महिलाओं का सम्मान पुरातन काल से रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाआें के लिये कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है। उन्होंने पुराणिक कथा का उल्लेख करते हुये कहा कि सवित्री ने यमराज से भी अपने पति का जीवन प्राप्त किया था। जबकि यह असंभव था।
श्रीमती रंजना हर्ष यादव ने कहा कि भारत एक मात्र ऐसा लोकत्रात्रिक देष है जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री, विभिन्न प्रदेषों के मुख्यमंत्री, राजनीतिक दलों की अध्यक्ष के रूप में महिलाओं ने सफलतापूर्वक कार्य किया है। यह देखकर हमारा माथा गर्व से ऊंचा हो जाता है। वहीं दूसरी ओर महिलाओं के साथ होने वाल अन्याय और अत्याचार से हमारा सिर शर्म से झुक  जाता है। आज प्रत्येक नागरिक यह संकल्प लें कि महिलाओं को सुरक्षित रखेगे और उनकी अंदर असुरक्षा की भावना नहीं पनपने देंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रचार्य डा. हेमलता रिछारिया, डा. अंजना मसकोले, ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में एसआई देवरी सुश्री वीना विष्वकर्मा ने सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। जिसे जनसमूह सराहा।
महिला दिवस पर अतिथियों द्वारा डा. प्रियंका गोस्वामी, सुश्री कीति जैन, डा. रतना जैन, डा. षिवानी विष्वकर्मा, शालनी मिश्रा, भूमिका उदेनिया, मेघा पंत, रोषनी रैकवार रष्मि ठाकुर, पलक खरे, अंकिता गुप्ता आदि महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. अलका ने किया। इस कार्यक्रम में कोरेना वायरस से बचाव से संबंध में महिलाओं को बताया गया। कहा गया कि वायरस से डरने की आवष्यकता नहीं है। सावधानी रखना है ताकि बीमारी पास भी न भटके। मतदाता सूची के पुर्नरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में जनपद अध्यक्ष सुश्री अंचल आठया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive