बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

MP:भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पद-स्थापना

MP:भारतीय प्रशासनिक सेवा  के अधिकारियों की पद-स्थापना
भोपाल ।राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की गई है।
श्रीमती दीपाली रस्तोगी प्रमुख सचिव अब विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आयुक्त आदिवासी विकास के प्रभार से मुक्त होंगी। श्री एम. कालीदुरई (भारतीय वन सेवा) आयुक्त-सह-संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक कृषि उद्योग विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्रीमती छवि भारद्वाज द्वारा अपर आयुक्त आदिवासी विकास का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री अभिषेक सिंह अपर आयुक्त आदिवासी विकास के प्रभार से मुक्त होंगे। श्री नंदकुमारम प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ संचालक प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। श्री अविनाश लवानिया संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम का प्रभार अतिरिक्त रूप से दिया गया है। श्री लवानिया द्वारा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम का कार्यभार ग्रहण करने श्रीमती सुफिया फारूकी वली प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive