बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर : प्रस्तावित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों की साईट्स का विधायक एवं कलेक्टर ने किया निरीक्षण ’एलिवेटेड कॉरिडोर सम्बंधी कार्यों को मिली गति’

सागर : प्रस्तावित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों की साईट्स का विधायक एवं कलेक्टर ने किया निरीक्षण
'एलिवेटेड कॉरिडोर सम्बंधी कार्यों को मिली गति'


सागर । स्मार्ट सिटी सागर को ऐलीवेटेड कोरीडोर बनाकर यातायात से निजात दिलाने के साथ ही शहर में कुछ नया करके स्मार्ट सिटीज में प्रमुख पहचान स्थापित कराने हेतु कैबिनेट मंत्री  भूपेंद्र सिंह द्वारा दिये गए निर्देशानुसार सागर विधायक  शैलेंद्र जैन ने कलेक्टर  दीपक सिंह के साथ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा डेवलप किये जाने वाले  प्रोजेक्टों के निर्माण स्थलों को देखा।
विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कलेक्टर श्री दीपक सिंह के साथ सर्वप्रथम तिली रोड स्थित अंमृत पार्क का निरीक्षण किया जिसमें बनाए जा रहे स्वीमिंग पूल सहित अन्य योजनाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट के अंर्तगत प्रस्तावित सड़कों का मौके पर पहुच कर निरीक्षण किया।
चकराघाट क्षेत्र पर पहुच कर लाखा बंजारा झील के डेवलपमेंट के साथ ही शहर के यातायात को सुधारने हेतु बनाई जाने वाली सड़क के लिए जगह का निरीक्षण कर संबंधितों से प्रोजेक्ट की जानकारी ली। जिसके अंर्तगत झील पर ओवरब्रिज रोड का निर्माण कार्य गंगा मंदिर से प्रारंभ कर चकराघाट, तीन मढ़िया, मुख्य बस स्टैण्ड से होते हुए संजय ड्राइव तक किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही छोटे तालाब  का निरीक्षण भी किया एवं कुछ ऐसा प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिये कि कई तरह के प्रवासी पक्षी यहां आये और छोटी झील का भी एक सुंदर नजारा हो।

तीनबत्ती न्यूज़.कॉम
गृहमंत्री अमित शाह  हुए कोरोना पॉजिटिव

'स्पोर्टस काॅम्प्लेक्स हेतु खेल परिसर मैदान एवं नगर निगम स्टेडियम का भी किया निरीक्षण'
स्पोर्टस काॅम्प्लेक्स हेतु खेल परिषर मैदान एवं नगर निगम स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। खेल परिषर में पहले से उपलब्ध खेल सुविधाओं की जानकरी खेल अधिकारियों से ली एवं अन्य आवश्यक्ताओं हेतु चर्चा की। जिसके तहत यहां एक हाॅकी टर्फ मैदान, 400 मीटर ट्रेक, 100 मीटर ट्रेक, ऐथेलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक आदि के निर्माण पर सहमती दी। पश्चात नगर निगम स्टेडियम का निरीक्षण किया जहां क्रिकेट एवं फुटवाल हेतु ग्राउंड को तैयार करने के साथ इंडोर गेम्स हाॅल एवं खिलाड़ियों हेतु रेस्ट रूम आदि तैयार किये जायेंगे। साथ ही शूटिंग रेंज जैसे ओलंपिक खेलों हेतु प्रोजेक्ट तैयार करने पर भी चर्चा की गई। 

तीनबत्ती न्यूज़.कॉम
"ऑनलाइन न्याय की राह दिखलाई देवास न्यायालय ने"
प्रदेश के पहले प्रयोग में न्यायाधीश गंगा चरण दुबे ने निपटाए बिजली सम्बन्धी  23 प्रकरणों को


विधायक श्री जैन  एवं कलेक्टर श्री सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी खेल ऐशोसियेसन से बात कर उन्हें इस प्रोजेक्ट में जोड़ा जाये जिससे हमें आने वाले समय में अच्छे कोच, अच्छे खिलाड़ी मिल सकें, जो देश विदेश में सागर स्मार्ट सिटी का नाम रोशन करें।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त आर पी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत, कंपनी सचिव रजत गुप्ता, ईई पूरन लाल अहिरवार, ईई अभिषेक सिंह राजपूत, असिस्टेंट प्लानर प्रवीण चैरसिया, इंजी राज बाबू सिंह, पीएमसी कंसल्टेंट आशीष सहित स्मार्ट सिटी अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive