बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बिरसा मुण्डा जयन्ती और बाल दिवस पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया कांग्रेस ने

बिरसा मुण्डा जयन्ती और बाल दिवस  पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया कांग्रेस ने

★ स्वंत्रता संग्राम के प्रमुख जन नायक थे बिरसा मुंडा जी .........सुरेन्द्र चौधरी

सागर । महान स्वन्त्रता संग्राम सेनानी, अमर शहीद धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयन्ती को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के तत्वाधान में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ नगर पालिका मकरोनिया क्षेत्र के बड़तुमा स्थित बड़ादेव मन्दिर प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत  बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यर्पण कर की गई। पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने बिरसा मुण्डा जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जी स्वंत्रता संग्राम के प्रमुख जन नायक थे जिन्होंने सिर्फ 20 वर्ष की अल्प आयु में काले कानूनों को चुनौती देकर ब्रिटिश साम्राज्य के ख़िलाफ लंबा संघर्ष किया। श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा जी एक ऐसे नायक थे जिन्होंने आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आर. आर.पारासर, पार्षद राजू डिस्क, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान,सरदार सिंह ठाकुर,भूपेन्द्र सिंह मासाब आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  गुलाब सिंह ठाकुर, कुन्दन सिंह ठाकुर, खिम्मू ठाकुर, निर्वाण सिंह, एम. आई. खान, अम्बुज चौहान, सुभाष चौधरी, सोनू जॉर्ज विलयम्स, संजय रोहिदास,सन्दीप चौधरी, विश्राम सिंह, भगवत सिंह,केशव चौधरी, सुनील लारिया, महेश बैल्डिंग,शुभम सारान, ज्ञानचंद, अनुज अहिरवार, मुकेश वर्मा,कल्याण सिंह, राजेश अहिरवार आदि मौजूद थे।


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



ट्वीटर  फॉलो करें

@weYljxbV9kkvq5ZB



वेबसाईट


कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी की जयन्ती मनाई

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल  नेहरू जी की जयंती को ब्लाक कांग्रेस कमेटी नरयावली एवं युवा कांग्रेस नरयावली के  तत्वाधान में पूरी श्रृद्धा और गरिमा के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठा.लगनसिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान ने की। कार्यक्रम के शुरूआत में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने पं. जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। तत्पश्चात्  विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पं. नेहरू जी ने अपने जन्म दिवस को बच्चों के लिए समर्पित कर इसे बाल दिवस नाम दिया था। पं. नेहरू जी की इस सोच के पीछे उनका बहुत बड़ा दर्शन छुपा है उनके दर्शन में उस समय के भारत का वह रूप छिपा था जो एक छोटे से अविकसित बच्चे में होता है। इसी दर्शन को आत्मसात कर उन्होंने नए उदय हुए राष्ट्र के रूप में भारत की कल्पना कर इसके विकास के सपने बुने थे जो एक विकसित नागरिक के साथ समृद्ध और सशक्त भारत के रूप दुनिया के सामने है। विचार गोष्टी को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर लगन सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान,कांग्रेस अजा. विभाग अध्यक्ष सुरेन्द्र करोसिया आदि ने पं. जवाहरलाल नेहरू जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू आजादी के एक मात्र ऐसे योद्धा हैं जिन्होंने विरासत में मिले वैभव और विलासपूर्ण जीवन का त्याग कर सर्वाधिक समय के रूप में 9 वर्ष 3 माह और 13 दिन तक अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय जेल की यात्रा में गुजारा है ऐसे महान नेता को आज हम याद कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन को आत्मसात करने पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  निर्वाण सिंह ठाकुर, सन्दीप चौधरी, गोपाल तिवारी,समीर मकरानी, रोहित वर्मा, धीरज खरे,रणधीर सिंह, केशव चौधरी, अफजल खान, नन्नू बंसल,छोटू करोसिया आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive