बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मालथौन क्षेत्र के हितग्राहियों को प्रदान किये 9.80 करोड़ के स्वीकृति पत्र


मालथौन क्षेत्र के हितग्राहियों को प्रदान किये 9.80 करोड़ के स्वीकृति पत्र

सागर। । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने मालथौन में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की 9.80 करोड़ राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किये।
मालथौन के बस स्टैण्ड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने मुख्य मंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत 33 हितग्राहियों को 72 लाख रूपए के वितरण पत्र तथा 14 हितग्राहियों को 30 लाख रूपए के स्वीकृति पत्र प्रदान किये। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 596 हितग्राहियों को 8.16 करोड़ राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किये। श्रीमती सरोज सिंह ने लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 5 कन्याओं को 6 लाख रूपए, सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत 11 हितग्राहियों को 6600 रूपए तथा कल्याणी विवाह योजना अंतर्गत एक हितग्राही को 2 लाख रूपए का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही कृषि विभाग की ओर से 7 लाख रूपए के विभिन्न उपकरण वितरित किये गये। मालथौन जनपद पंचायत एवं नगर परिषद् के अंतर्गत उपरोक्त हितग्राहियों को कुल 9.80 करोड़ राशि के स्वीकृति पत्र एवं राशि वितरण पत्र श्रीमती सरोज सिंह द्वारा प्रदान किये गए।
उक्त कार्यक्रम में रामकुमार बघेल, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, नीलकमल राजपूत, रावराजा राजपूत, लल्लू राजा इटवा, शंभूदयाल मिश्रा, प्रहलाद सिंह राजपूत, सीमा राय, विवेक चौहान, गोलू राय, शंकर सिंह बेसरा,जाहर सिंह अंडेला, राजेन्द्र सिंह रामछायरी उपस्थित थे।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive