बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

युवा कांग्रेस ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर पेट्रोल, डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ जताया विरोध

युवा कांग्रेस ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर पेट्रोल, डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ जताया विरोध

सागर  ।  केन्द्र की भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार की जा रही वृद्धि के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस के देश व्यापी आव्हान पर युवा कांग्रेस नरयवाली, मकरोनिया के तत्वाधान में युवा काँग्रेसियों ने स्थानीय मकरोनिया पेट्रोल पम्प के समक्ष अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुये  डीजल, पेट्रोल की मूल्य वृद्धि वापिस लेने की पुरजोर माँग उठाई। युवा कांग्रेस नरयावली विस.अध्यक्ष राजा बुन्देला, नगर अध्यक्ष इंजी. संजय रोहिदास द्वारा आयोजित अर्द्ध नग्न प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, एन. एस. यू. आई. के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक गौर, आर. आर. पारासर, वीरेन्द्र गौतम आदि ने संबोधित कर भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से घनश्याम पटेल,संदीप चौधरी, कमल रैकवार, गोविन्द लोधी, विशाल बाबू, सुभाष रोहित,अमित कुशवाहा,अविनाश खरे, रेवाराम रजक, दुर्गेश अहिरवार, राजेन्द्र साहनी, धर्मेन्द्र रजक, वीरेन्द्र जैन,सोनू सेन, तारक अहिरवार,विनोद विश्वकर्मा, चंदन रैदास, अरविंद सूर्यवंशी, कमल रजक आदि कांग्रेसजन मोजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive