बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गर्ल्स काॅलेज में एन.सी.सी. भर्ती में उमड़ी छात्राओं की भीड़

गर्ल्स काॅलेज में एन.सी.सी. भर्ती में उमड़ी छात्राओं की भीड़


सागर।  शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय सागर में  7 एम.पी. गल्र्स बटालियन की एन.सी.सी. कम्पनी की प्रथम वर्ष में कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया प्राचार्य डाॅ. इला तिवारी के मार्गदर्शन में ले. डाॅ. अंशु सोनी, सुबेदार खेम सिंह, नायक सुबेदार संजय कल्याणकर द्वारा सम्पन्न की गयी। जिसमें 45 रिक्त स्थानों पर भर्ती हेतु 267 छात्राओं ने भाग लिया। एन.सी.सी. अधिकारी ले. डाॅ. अंशु सोनी ने बताया कि छात्राओं के फिजिकल टेस्ट, तथा दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत भर्ती नियमों पर खरी उतरी 45 छात्राओं का चयन किया गया तथा 12 छात्राओं को रिजर्व में रखा गया है। एन.सी.सी. के तीन वर्ष के पाठ्यक्रम में बी और सी प्रमाण पत्र की पात्रता प्राप्त होती है। महाविद्यालय में एन.सी.सी. भर्ती हेतु छात्राओं के उत्साह और जोश तथा पुलिस और सेना में केरियर बनाने की इच्छा देखते ही बन रही थी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive