बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार धनौरा ने किया पदभार ग्रहण

भाजपा किसान मोर्चा  के जिला अध्यक्ष  राजकुमार धनौरा ने किया पदभार ग्रहण

सागर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री राजकुुमार धनौरा के धर्मश्री स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत कर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया, मंत्री प्रतिनिधि  हीरा सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीराम सिंह, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय पटेल ने श्री राजकुमार धनौरा को पदभार ग्रहण कराया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष  राजकुमार धनौरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिस विश्वास के साथ मुझे जवाबदारी सौंपी है उसका निर्वहन मैं पूर्ण निष्ठा के साथ के साथ करूंगा। साथ ही हमारी सरकारों द्वारा चलायी जा रही विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ किसानों को मिले एवं उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े यह मेरी जिम्मेदारी होगी। 
श्री हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। केन्द्र एवं राज्य की सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है एवं किसानों के कल्याण के लिये कई योजनायें चला रही है वर्तमान समय में आवश्यकता है कि किसानों तक इन सभी योजनाओं की जानकारी किसानो तक पहुंचे ताकि वह योजनाओं का लाभ ले सकें। इसके लिये किसान मोर्चा को सक्रिय रूप से कार्य करना होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि विपक्ष द्वारा लगातार किसानों को भ्रमित करने हेतु दुष्प्रचार किया जा रहा है जिसके लिये किसान मोर्चा को बूथ स्तर तक पहुंचकर किसानों को सरकार द्वारा चलायीं जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराना है। साथ ही जल्द से जल्द वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक किसान मोर्चा की टीम गठित कर संगठन को मजबूत करना है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हरीराम सिंह, रामकुमार साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री विजय पटैल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री धीरज सिंह औरिया एवं आभार श्री बुंदेल सिंह मानकी ने व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री श्याम तिवारी, वृन्दावन अहिरवार, रामेश्वर नामदेव, कमलेश बघेल, डाॅ. वीरेन्द्र पाठक, देवेन्द्र फुसकेले, सुषमा यादव, संध्या भार्गव, देवेन्द्र कटारे, निकेष गुप्ता, श्रीकांत जैन, अर्पित पाण्डे, राजेश लोधी, रनधीर सिंह मीणा, राजकुमार सिंह बरकोटी, अरविंद सिंह टिंकू राजा, शिवम ठाकुर, अनिल श्रीवास्तव, नरेश सिंह धनोरा, रंजोर सिंह बुन्देला, जगदीश लोधी, भगवत सिंह सीहोरा, सुरेन्द्र राजपूत, प्रीतम सिंह राजपूत, संदीप जैन, विजय राजपूत, नीरज चैरसिया, हेमंत पचैरी, अंशल परिहार, प्रासुख जेैन, चंद्रभान लोधी, शिंथिल पड़ेले, शिवराज पटेल बटयावदा, राम सिंह अहिरवार, रजनीश यादव, अंजय यादव, दीपक लोधी, भूपेन्द्र राजपूत, ओमप्रकाश साहू, चेतराम अहिरवार, अजीत सिंह रामछायरी, चंद्रेश सिंह, सुंदरलाल बचकैया, मलखान मीणा, महराज सिंह सुरखी, ब्रजेश सिंह, सुरखी, भगवान सिंह, उजागर सिंह, राजा सिंह, हरीसिंह, आकाश सिंह, राजेन्द्र सिंह, मनोहर ठाकुर मानकी, राजकुमार जैन, मोहित दुबे सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive