बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, धारदार हथियार से वार

SAGAR : युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, धारदार हथियार से वार

सागर। सागर  जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में युवक की हत्या से
सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह युवक
का शव गांव की पगडंडी पर खून से
लथपथ अवस्था में मिला है। सूचना पर
पुलिस मौके पर पहुंची और शव का
पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सूचना के अनुसार ग्राम खजुरिया में गांव के पास झमरा रोड पर गुरुवार सुबह युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में मृतक की पहचान सुरेंद्र उर्फ हल्ले पुत्र रेवाराम पटेल (30) निवासी खजुरिया के रूप में हुई है। वहीं मृतक की गर्दन के पीछे, सीने और गाल पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। खून से लथपथ शव का पंचनामा बनाकर पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। वहीं मर्ग
कायम कर मामले में जांच शुरू की है।
पत्नी गई थी मायके
मृतक सुरेंद्र उर्फ हल्ले गांव में अलग पत्नी के साथ रहता था। वारदात के समय मृतक की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। वहीं उसका बच्चा दादी के पास था। इसी बीच सुबह सुरेंद्र का शव मिला है। देवरी थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि खजुरिया गांव में युवक का शव मिला है। मृतकके शरीर पर चोटों के निशान है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं मामले में जांच की जा रही है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive