बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

खुरई के एक दर्जन ग्राम नगर पालिका में शामिल

खुरई  के एक दर्जन ग्राम नगर पालिका में शामिल

खुरई।
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खुरई ब्लाक के एक दर्जन ग्रामों को खुरई नगर पालिका में शामिल कर लिया गया है। 
मध्यप्रदेश के राजपत्र में प्रकाशित जानकारी अनुसार खुरई ब्लाक के ग्राम जरवांस, रेगुआ, सतनाई, आलखेड़ी, हनौता, हरदुआ, जगदीशपुरा, निर्तला, गूलर, रीठौर, लुहर्रा और मुहली बुजुर्ग को खुरई नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से प्राप्त इस उपलब्धि से उक्त ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब डेढ़ की जगह ढाई लाख रूपये मिलेंगे। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र को देय समस्त सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। 
उक्त उपलब्धि पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रति वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद बजाज, रामनिवास माहेश्वरी, विजय जैन, चन्द्रप्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह घोरट, जितेन्द्र सिंह धनौरा, इन्द्रकुमार राय, हरीशंकर कुशवाहा, अजीत सिंह अजमानी, विनोद राजहंस, बलराम यादव, लक्ष्मण चंदेल, सोनू चंदेल, आकाश जैन, शैलेन्द्र नेक्या, गोपाल नेमा, देशराज सिंह यादव, सौरभ नेमा, राम शास्त्री, काशीराम बौद्ध, गब्बर सिंह ठाकुर, दिलीप सिंह गढौला, राजेश मिश्रा, राजपाल सिंह, प्रवीण जैन गढौला, राजेन्द्र यादव, राजू चन्देल, गोविंद कुर्मी, कमलेश राय, धर्मेन्द्र सिंह निर्तला, पुष्पेन्द्र सिंह रारोन सहित खुरई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive