तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

MP : थाना परिसर में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

MP :  थाना परिसर में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


अशोकनगर।  अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने थाना परिसर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार- गुरुवार दरमियानी रात की है। सुबह जब अन्य पुलिसकर्मियों ने पेड़ से लटकते हुए प्रधान आरक्षक के शव को देखा तो इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी प्रदीप पटेल पहुंचे और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक दलपत सिंह अहिरवार पिछले करीब एक साल से मुंगावली थाने में पदस्थ थे। वह मूलतः चंदेरी इलाके के रहने वाले थे और वर्तमान में थाना परिसर में ही रहते थे। बुधवार को दलपत सिंह की ड्यूटी खाद वितरण के कार्य में लगी थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद दलपत सिंह अपने आवास पर चले गए। गुरुवार को सुबह एएसआई कांता प्रसाद अपने कमरे से बाहर निकल कर आए तो उन्होंने देखा कि थाना परिसर में लगे एक पेड़ पर दलपत सिंह का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। एएसआई ने तुरंत इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों व अन्य लोगों को सूचना दी। मृतक के स्वजन को भी घटना से अवगत कराया गया। इस घटना के बाद से मृतक के स्‍वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी प्रदीप पटेल ने कहा कि प्रधान आरक्षक ने थाना परिसर में आत्महत्या की है। कारण फिलहाल अज्ञात हैं। मामले की छानबीन कर रहे हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive