बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस का जनजागरण यात्रा और सदस्यता अभियान संपन्न

कांग्रेस का जनजागरण यात्रा और सदस्यता अभियान संपन्न

सागर। जनजागरण यात्रा के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान जो नबंवर माह से प्रारंभ हुआ है इसी श्रृंखला में आज कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में रविशंकर वार्ड और नरयावली नाका वार्ड में सदस्यता अभियान चलाया गया।
आज के अभियान में रामबाग मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.डा.गोपाल कृष्ण आजाद की धर्मपत्नी श्रीमति जानकी गुप्ता और बडोनिया परिवार के संतोष बडोनिया और राजकुमारी बडोनिया की कांग्रेस में सदस्यता करायी। तत्पश्चात् नरयावली नाका वार्ड के संकट मोचन मंदिर प्रागंण पर इस अभियान में वार्ड वासियों को सदस्यता दिलायी गयी और जनविरोधी सरकार की पोल जनसाधारण के सामने उजागर की । जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति रेखा चौधरी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार से घर गृहस्थी संभालने वाली महिलाओं मे जबरदस्त रोष है, सरकार की वादाखिलाफी से महिलायें जबरदस्त नाराज चल रही है ,रसोई गैस की कीमत हो ,खाद्य तेल और रसोई में लगने वाली नियमित वस्तुओं की कीमते हो इन सबके दाम आसमान छू रहे है। इसलिये ही महिलाओं में सदस्यता को लेकर उत्साह है।

आज के अभियान में प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित,प्रदीप गुप्ता,देवेन्द्र तोमर,रामकुमार पचौरी,शरद पुरोहित,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,दीनदयाल तिवारी,नितिन पचौरी,बंटी पंथी,बिल्ली रजक,शुभम् उपाध्याय,आदिल राईन,रामगोपाल यादव,राजाराम,गौरव घोषी,सक्षम गुप्ता,अंकुर यादव,अरविंद राजपूत,निक्की यादव,विक्की यादव,विजय श्रीवास्तव, शुभम् तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive