Editor: Vinod Arya | 94244 37885

डॉ संजीव सराफ अध्ययन मंडल में नामित

डॉ संजीव सराफ अध्ययन मंडल में नामित

सागर। सागर मूल के डॉ हरीसिंह गौर विश्विद्यालय के पूरा छात्र और  काशी हिन्दू विश्विद्यालय के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ  संजीव सराफ को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्विद्यालय महू इंदौर मध्य प्रदेश की अहिंसा, सोहाद्र और जैन विरासत पीठ के अध्ययन मंडल का सदस्य नामित किया गया हैं। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। जीवन मूल्यों के लिए देश भर की एकमात्र इस पीठ द्वारा प्रस्तावित पाठ्क्रम के निर्माण मे आप विषय विशेषज्ञ के रूप में अपनी सहभागिता निभाएगें। डॉ सराफ जैन धर्म के शोध के लिए समर्पित तीर्थंकर ऋषभ देव जैन विदत महासंघ के प्रचार मंत्री भी हैं। आपने जैन लाइब्रेरीज़ के लिए अंतरराष्ट्रीय डी डी सी को आधार बनाकर  क्लासिफिकेशन स्कीम भी बनाई हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive