बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भारत जोड़ो पदयात्रा :शहर और ग्रामीण कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने किया गया सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

भारत जोड़ो पदयात्रा :शहर और ग्रामीण कांग्रेस और युवा कांग्रेस  ने किया गया सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

सागर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत पर जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस और  नरयावली आदि क्षेत्रों में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया।


विजय टाकीज चौराहे पर शहर- जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित प्रार्थना सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम गाकर तथा महिला वर्ग ने यहां विराजमान गणपति भगवान की प्रतिमा के समक्ष नफरत हिंसा और अलगाववाद की राजनीति करने वाली ताकतों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।   
कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ो प्रार्थना सभा में सुरेंद्र सुहाने जितेंद्र सिंह चावला पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे पप्पू गुप्ता डॉ संदीप सबलोक सुरेंद्र चौबे गोवर्धन रैकवार ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित दीनदयाल तिवारी भैयन पटेल नितिन पचौरी फिरदोस कुरेशी नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव नीलोफर चमन अंसारी शशि महेश जाटव रोशनी वसीम खान रिचा अनुज सिंह किरण मिश्रा महिला कांग्रेस अध्यक्ष महजबीन अली सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे राजकुमार पचौरी मुकुल पुरोहित अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर जगदीश मिश्रा साजिद राइन इम्तियाज हुसैन जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक रजिया खान महेश अहिरवार प्रदीप जैन कुल्फी चक्रेश सिंघई शौकत अली संजू मिश्रा दिग्विजय सिंह जय रैकवार श्रीदास रैकवार कमलेश तिवारी मोनू यादव दुलीचंद सकवार देव कुमार सोनकर रमाकांत यादव राहुल चौबे जैद खान आनंद अहिरबार सफीक खान प्रभात भंडारी कल्लू पटेल सौरभ खटीक सुनील पावा दीपक रावत वीरू चौधरी पप्पू मिश्र शफीक भाई पुष्पेंद्र सेठ आदिल राईन कमलेश चौधरी संतोष यादव आदि वरिष्ठ नेताओं,  कांग्रेसजनों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए शुरू हो रही भारत जोड़ो पदयात्रा की सफलता के लिए कामना की।     
   
युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा द्वारा भगवान गंज स्थित भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के द्वारा मकरोनिया चौराहे स्थित डॉ. सर हरि सिंह गौर की प्रतिमा के समक्ष तथा ब्लॉक कांग्रेस नरयावली के तत्वाधान में ग्राम मेहर सहित अनेक स्थानों पर में कांग्रेसियों ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में  सर्व धर्म प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया है। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना चौबे,जितेन्द्र सिंह चावला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लगन सिंग,देवेंद्र कुर्मी, प्रदेश के कांग्रेस के सचिव राकेश कुमार राय, सेवादल नेता विजय साहू,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे,कांग्रेस पि. वर्ग के अध्यक्ष शरद राजा सेन, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, एन. एस. यू. आई के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गौर, युवा कांग्रेस विस.अध्यक्ष राजा बुन्देला, मुन्ना विश्वकर्मा,अमोल सिंह,आर.आर. पारासर, कलु पटेल, मुल्ले चौधरी, महेश सेन,अजय अहिरवार,रोहित वर्मा,मुकेश खटीक, अनिल कुर्मी, आनंद हेला, उत्तम राव तायड़े, जयदीप तिवारी,सुदीप पटैरिया, रजिया खान, वीरेन्द्र चौधरी, रोशन अनुरागी,समीर मकरानी, बलराम साहू, अशोक कुर्मी, कोमल सिंह, राजेश श्रीवास, पवन कुमार जाटव,उमर खान, अबरार सौदागर, जैद खान,अफजल खान, नाथूराम चौधरी, रामसेवक अहिरवार, कमल जैन, जगन्नाथ विश्वकर्मा, सुधीर तिवारी, महेंद्र साहू, खिलान सिंह, जैद खान,उमेश अहिरवार, आशीष तिवारी, सुनील कुमार,विक्रम अहिरवार, नियाज खान,पंचम लाल, हर्ष कुर्मी,दीपक पटेरिया, ब्रजेश सिंह, कल्लू नायक, अम्बुज चौहान, दुर्गेश अहिरवार, नीलेश कुमार, सुरेश यादव, राजेन्द्र साहनी, शंकर दाऊ, कल्याण सिंह, सत्यम जैन, सुनील चौधरी सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन मौजूद थे।


 जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कार्यालय में अध्यक्ष स्वदेश जैन के नेतृत्व में सभी कांग्रेस जनों ने रघुपति राघव राजा राम भजन  की धुन में गायन किया एवं भगवान से यात्रा यात्रा सफल करने की प्रार्थना की।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया, जिला पंचायत की सदस्य शारदा खटीक, जतिन चोकसे, उत्तमराव तावडे, राम गोपाल खटीक,धन सिंह अहिरवार वीरेंद्र महावते ,गणेश पटेल,गोपाल प्रजापति, अजीत कुर्मी, साजिद राइन, बिल्ली रजक, देवेंद्र पटेरिया  आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज पवार ने किया एवं आभार राकेश सरवैया ने माना।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive