बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : आप पार्टी ने भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के बयान पर जताया विरोध, पुतला छीना पुलिस ने

SAGAR : आप पार्टी  ने भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के बयान पर जताया विरोध, पुतला छीना पुलिस ने


सागर  आम आदमी पार्टी के कार्यों को देश विरोधी कार्य बताने बाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा  पर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा आम आदमी पार्टी एवं अरविंद केजरीवाल जी की लोकप्रियता से घबराई हुई है इसी कारण भाजपा नेता आम आदमी पार्टी के जनप्रिय,कल्याणकारी कार्यों को  देश विरोधी बता रहें है।आम आदमी पार्टी ने इसके विरोध स्वरूप सिविल लाइंस में वीडी शर्मा का पुतला जलाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया।

आप ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण तथा आप के भय का परिणाम है।उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में शासकीय स्कूल,अस्पताल,कानून व्यवस्था अस्तव्यस्त है,प्रदेश के आमजन परेशान है,इस स्थिति में भाजपा को चाहिये कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली एवं पंजाब सरकार एवं उनके जनकल्याणकारी कार्यों से सीखे न कि उनका विरोध करें।

विरोध प्रदर्शन में डॉ धरणेंद्र जैन,जिला अध्यक्ष(ग्रामीण) एड़.के.के.प्रजापति,जिला अध्यक्ष (कार्यकारी)एड़.रामदास राज,उपाध्यक्ष नीलेश पवार,विनोद  कुर्मी,अभिषेक ठाकुर,अभिषेक चौरसिया,बंटी पारासर, दीपक चौधरी, विनय नामदेव,सुरेश गुप्ता,शशांक, अवि,दिनेश,हिमांशु,मोहित,भानु,संदीप, तरुण,रामस्वरूप, रवि,मुकेश व अन्य लोग उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive