बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

प्रीतम लोधी ने दिखाई बुंदेलखंड में ताकत, बारिश में जुटी भीड़◾बंडा की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने जुटेओबीसी और दलित संगठनों के दिग्गज

प्रीतम लोधी ने दिखाई बुंदेलखंड में ताकत, बारिश में जुटी भीड़

◾बंडा की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने  जुटेओबीसी और दलित संगठनों  के दिग्गज

@विनोद आर्य /9424437885

सागर।  बीजेपी से निष्कासित नेता प्रीतम लोधी और बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के आपसी बयानबाजियों के बीच विवाद थमता नजर  नहीं रहा है। अब प्रीतम लोधी जगह-जगह अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्वालियर-चंबल  के बाद आज प्रीतम लोधी ने बुंदेलखंड अंचल के मुख्यालय सागर पर  जोरदार बारिश के बीच भीड़ जुटाई।
ओबीसी महासभा के सम्मेलन के जरिए
इसमें  देश और प्रदेशभर से ओबीसी और दलित तबके के नेता और लोग इकट्ठा हुए। इनमे भीम आर्मी, जयस  और ओबीसी संगठनों के राष्ट्रीय नेता शामिल हुए। वही निर्भया कांड में आरोपी को सजा दिलाने वाली  वकील सीमा कुशवाहा भी आई। सामाजिक सद्भाव बना रहे इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। 


नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्याय दिलाने  जमा हुए नेता

सागर जिले के बंडा के खेजड़ाभेड़ा गांव में लोधी समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ ब्राह्मण वर्ग के 56 वर्षीय व्यक्ति पर अगवा कर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन इस प्रदर्शन में पीड़ित लड़की को इंसाफ दिलाने के नाम पर ओबीसी और एससी वर्ग को इकट्ठा किया गया। सभी ने आरोपी को फांसी देने की मांग की। इस दौरान शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । ज्यादातर नेताओं ने इस मामले की आड़ में एक समुदाय के खिलाफ नाराजगी दिखाई। वक्तायो ने ओबीसी और दलित  एकजुटता को हो विकल्प बताया और सत्ता परिवर्तन की बात कही। 




नेता प्रीतम लोधी ने कहा कि  यह भीड़ पेसो या साधनों की जुटाई नही है। ये लोगो के दिल की आवाज है। उन्होंने कहा कि  एक समाज के चंद लोग  राजनेतिक पार्टियों पर कब्जा किए है। दलों को हाईजेक कर लिया है। मेने जनसंघ से भाजपा तक सेवा की। लेकिन कोई पद नहीं लिया। आज निष्कासित जरूर हो गया। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ सभी मिलकर लड़ाई लड़े। मेरा  संघर्ष जारी रहेगा। हम सबको मिले चिंगारी को तूफान बनाना है।

एडवोकेट सीमा कुशवाहा ने कहा कि मेने  प्रवचन  नही सुने , पढ़ाई की और स्विधान पढ़ा। आज कानून ही काम आ रहा है। मेरी आप से अपील है पढ़ाई लिखाई करे और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़े। 
इस मौके पर  सतना के विधायक सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा ने कहा कि अपने वोट की ताकत समझे और सही उपयोग करे। हमे सत्ता का  बदलाव करना पड़ेगा। उन्होंने रेप पीड़िता के पिता को मंच से बुलाकर न्याय की गुहार लगाई।


अमेरिका के ग्रंट मैक्फार्लन बने आकर्षण का केंद्र

अमेरिकावासी ग्रेट मैक्फार्लन मंच पर लोगो के आकर्षण का केंद्र बने थे। दरअसल ग्रेट दस साल  पहले भारत आए थे। और महात्मा फुले और अंबेडकर संस्थान से जुड़कर सामाजिक कार्यों में लग गए। उन्होंने मंच से दुभाषिए की मदद से कहा की मुझे इस बात का दुख होता है कि आज ओबीसी तबका पीड़ित है। इस वर्ग को सत्य की लड़ाई के लिए  आगे आना चाहिए। मुझे गर्व है कि ओबीसी के लिए कार्य कर रहा हूं। 

सभा को कांग्रेस प्रवक्ता साधना भारती, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न,  जयस की महिला विंग की अध्यक्ष भगवती भील , विशिल ब्लोवर, एक्टिविस्ट डा आनंद राय ,रामदेव कोकडिया,  डा जया ठाकुर दमोह आदि ने संबोधित किया। ओबीसी महासभा के छात्र विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत साहू , अरुण यादव,  महेंद्र सिंह लोधी,  बहादुर सिंह, सागर के रमाकांत यादव, जीवन पटेल, ज्योति पटेल, संतोष प्रजापति, रवि सोनी,आदि मोजूद थे।

बारिश में भी जमे रहे लोग

जनसभा में शामिल होने बारिश के बावजूद लोगो खड़े रहे । कुछ ने कुर्सियां सिर पर रख ली। तो कोई बरसाती ओढ़कर खड़ा था। कजलीवन मैदान के चारो तरफ सेकडो की संख्या में कार, जीप और अन्य वाहनों का काफिला था। लोग बाजे गाजे के साथ नारे लगाते हुए मैदान में  पहुंचे। मैदान में कार्यक्रम को सोसल मीडिया पर दिखाने की होड़ लगी थी। सेकडो लोग मोबाइल फोन के जरिए फेसबुक लाइव में लगे थे।




ज्ञानी लोग दे रहे जान से मारने की धमकी,  गरीब समाज की लड़ाई लडूंगा: प्रीतम लोधी


प्रीतम लोधी ने मीडिया से चर्चा में  कहा कि मेरा बयान तोड़मरोड़कर चलाया है। मंच पर बैठे ज्ञानी  मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे है । मेरी लड़ाई गरीब समाज के हितों की है। किसी के खिलाफ भी अत्याचार होगा में लडूंगा। मेरा ब्राह्मण समाज से नही बल्कि उस समाज के कुछ लोगो से है। जो रावण की प्रवृत्ति रखते है। उन्होंने कहा कि बंडा कांड के आरोपी को फांसी दिलाने की लड़ाई लडूंगा। 


मध्यप्रदेश में सीएम कहते है रिपिस्टो के मकान तोड़ देंगे, लेकिन बंडा में कुछ नहीं हुआ :  वकील सीमा कुशवाहा

रेप करने वालो को सजा दिलाने आंदोलन की तरह काम करने वाली वकील सीमा कुशवाह  का कहना है की पीएम नारी शक्ति का पूजन   करते है। इसका ट्वीट करते है। मध्यप्रदेश में कार्यक्रमो में कन्या पूजन होता है। लेकिन यह सम्मान  नारी की रक्षा से मिलेगा। एमपी में रिपिरस्टो के मकान तोड़ने की बात सरकार करती है लेकिन बंडा में ऐसा कुछ नही हुआ। वकील सीमा ने इस दौरान रेप की अन्य घटनाओं का जिक्र किया और जिनमे चूक हुई उसका हवाला भी दिया।






तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive