Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR :भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट का ट्रेफिक पुलिस को धमकाते हुए वीडियो वायरल...◾ नवीन भट्ट यानी भूपेंद्र सिंह...अधिकारियों से पता कर लो...

SAGAR :भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट  का ट्रेफिक पुलिस को धमकाते हुए वीडियो वायरल...

◾ नवीन भट्ट यानी भूपेंद्र  सिंह...अधिकारियों से पता कर लो...

सागर। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट  का ट्रेफिक पुलिस को धमकाते हुए वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा  है । जिसमे नवीन भट्ट कह रहा है ...जानते नही हो नवीन भट्ट मतलब भूपेंद्र सिंह  कहात है अधिकारियों से पता कर लो..




              ◾देखे: वायरल वीडियो




यह वीडियो सागर के सबसे  व्यस्त इलाके कटरा बाजार स्थित यातायात पुलिस चौकी का है। जहा दिनभर वाहनों की चेकिंग और यातायात को कंट्रोल किया जाता है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट के भाई की ट्रेफिक पुलिस ने दुपहिया वाहन पकड़ लिया। इसको  छुड़ाने नवीन भट्ट  ट्रेफिक चौकी पहुंच गए। वहा मोजूद पुलिस वालो पर भड़क उठे और बोले कि जब वह कह रहा है कि नवीन भट्ट की गाड़ी है तो क्यों रोका...वीडियो बनाना है बना लो .. जानते नही हो नवीन भट्ट यानी भूपेंद्र सिंह..कहते है...



उनका यह वीडियो मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। लोगो का कहना है की मंत्री भूपेंद्र सिंह की छवि साफ सुथरे जनप्रतिनिधि  की है । उनके समर्थक यह कर रहे है।छवि को धूमिल करता है यह वीडियो ।



Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com