बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मोनियो के रंग में रंगे मंत्री गोविंद राजपूत ,दिवारी लोक गीत गा कर किया नृत्य

मोनियो के रंग में रंगे मंत्री गोविंद राजपूत ,दिवारी लोक गीत गा कर किया नृत्य

सागर,दिनांक 26 अक्टूबर 2022। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसी नगर में आयोजित गोवर्धन मेला में पहुंचे राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए मोनियों के साथ दीवाली  लोक गीत गाकर क्षेत्रवासियों का उत्साह वर्धन किया  । इस अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गोवर्धन मेला का आयोजन कोरोना महाबीमारी के कारण 2 वर्षों तक नही  हो पाया था लेकिन भगवान गोवर्धन की कृपा से अब हम इस बीमारी से बहुत कुछ मुक्त हो चुके हैं ।


                ◾देखे वीडियो



श्री राजपूत ने कहा कि मेला हमारी समृद्ध परंपरा का प्रतीक है दिवाली के बाद गोवर्धन मेला में मोनिया आते हैं जो अपनी परंपरा के अनुसार मेले में शामिल होकर दिवारी लोक गीत गाते है, क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि की कामना करते हैं यह परंपरा पूरे देश में सिर्फ बुंदेलखंड में ही है जो हमारी समृद्धशाली परंपरा का प्रतीक है जिसे इसी तरह गरिमामय तरीके से हमेशा हम मनाते रहेंगे श्री राजपूत ने क्षेत्रवासियों को दीपावली तथा गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए मुनियों के साथ दीवारी लोक गीत गाया तथा मोनियो के साथ नृत्य किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया मोनियों का सम्मान,साथ में नाचे भी


जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने टिकीटोरिया में आयोजित मोनियां नृत्य,दीवारी लोकगीत में शामिल होकर नृत्य किया एवं दीवारी गीत गाया। श्री राजपूत द्वारा इस अवसर पर मोनियांे का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की जिला पंचायत अध्यक्ष ने कामना करते हुए दीपावली तथा गोवर्धन पूजन की शुभकामनाएं दी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive