बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: भाभी को छेड़ने के विवाद में हत्या

Sagar: भाभी को छेड़ने के विवाद में हत्या
 
सागर। सागर के केसली थाना क्षेत्र के ग्राम मुहली में भाभी से छेड़छाड़ करने के विवाद में देवर की हत्या कर दी गई। बीचबचाव करने आई मां और पत्नी घायल हुई हैं। हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार कमलेश बसंल उम्र 30 साल निवासी मुहली ने 30 अगस्त को परिवार की भाभी से छेड़छाड़ की थी। मामले में भाभी ने केसली थाने पहुंचकर छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कराया था। घटनाक्रम के बाद से महिला का पति छेड़खानी का बदला लेने के लिए घात लगाए था। शुक्रवार की रात  महिला का पति अपने साथियों के साथ मुहली पहुंचा। जहां विवाद करते हुए कमलेश से गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू। आरोपियों ने कमलेश को डंडों से इतना पीटा की अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं बीचबचाव करने आई मृतक की मां और पत्नी घायल हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही केसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है।
केसली थाना प्रभारी कृपाल मार्को ने बताया कि छेड़छाड़ के विवाद में आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट की थी। मारपीट में आई चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी और मां घायल हैं। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive