बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

खिलाड़ी बच्चे खेल से वंचित न रहे इसकी चिंता भाजपा सरकार ने की : विधायक प्रदीप लारिया▪️3 करोड़ 37 लाख के स्टेडियम का हुआ भूमिपूजन

खिलाड़ी बच्चे खेल से वंचित न रहे इसकी चिंता भाजपा सरकार ने की : विधायक प्रदीप लारिया

▪️3 करोड़ 37 लाख के स्टेडियम का हुआ भूमिपूजन


सागर: मकरोनिया नगर पालिका अंतर्गत गंभीरिया वार्ड क्र. 04 में 3 करोड़ 37 लाख से निर्मित होने वाले स्टेडियम का भूमिपूजन मुख्य अतिथि नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कार्यक्रम के अध्यक्ष और मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और नगर पालिका के पार्षदो की उपस्थिति में किया गया।। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री लारिया ने कहा कि इस स्टेडियम के बन जाने से नई खेल प्रतिभाये तैयार होगी। भाजपा सरकार का प्रयास है की कहीं भी खिलाड़ी बच्चे खेल से वंचित न रहे सके। यहां मकरोनिया के साथ साथ आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी इस स्टेडियम में खेल सकेगें। उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र को सभी सुविधायें और संसाधन मिले में इसके लिए संघर्षरत हॅू। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जनकल्याणकारी और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ जरूरत मंदों को पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से ही मेंने इस स्टेडियम को राशि स्वीकृत करायी है। यहां 2 करोड़ की राशि से स्पोर्ट कांम्पलेक्स भी बनाया जायेगा। जिसमें ओपन जिम टेबिलटेनिस जैसी सुविधायें उपलब्ध रहेगी। साथ-साथ अमृत योजनांतर्गत 8.50 करोड़ की राशि से पार्क का निर्माण किया जायेगा। न.पा. अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने कहा कि आज जिस स्टेडियम का भूमिपूजन हो रहा है वह विधायक लारिया जी के प्रयासों से ही संभव हुआ है। कार्यक्रम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह खेल अधिकारी अभिद्रा जी मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विजय गौतम मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रताप सिंह खेगांर खेल विभाग के अधिकारी कर्मचारी पुलिस हॉउसिंग बोर्ड के अधिकारी भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive