तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश में नए जन आंदोलन की शुरुआत की : पी सी शर्मा

भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश में नए जन आंदोलन की शुरुआत की : पी सी शर्मा 

सागर 12 दिसंबर 2022।   राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर से 5 दिसंबर तक मध्यप्रदेश में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिलों से होकर कुल 387 किलोमीटर मध्यप्रदेश में चली। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ पूरे समय यात्रा में मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने एक आम भारत यात्री की तरह कैंप में ही रात्रि विश्राम किया और पद यात्रियों के साथ ही भोजन किया। नेता, कार्यकर्ता और जनता के इस संगम ने मध्यप्रदेश में नया जन आंदोलन प्रारंभ कर दिया है।  यह बात मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री पी सी शर्मा ने सागर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
 पूर्व मंत्री श्री पी सी शर्मा ने  प्रदेश कांग्रेस के का.का. अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, मीडिया विभाग उपाध्यक्ष, विचार विभाग के अध्यक्ष तथा गांधी चौपाल के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन की उपस्थिति में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि यात्रा जिन इलाकों से गुजरी है, उन इलाकों के लोगों को यात्रा में शामिल होने और यात्रा के प्रति जनता के उत्साह को प्रत्यक्ष देखने का मौका मिला। लेकिन जिन क्षेत्रों से होकर यात्रा नहीं गुजरी, उन लोगों को भी इस बात का भली-भांति ज्ञान है कि श्री राहुल गांधी की यात्रा ने नया इतिहास रच दिया है।
नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो के नारे के साथ चल रही यात्रा में मध्यप्रदेश में हर समय लाखों लोग शामिल रहे। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी में यात्रा में शामिल होने को लेकर जबरदस्त उत्साह था। पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
उन्होंने बताया यात्रा के प्रत्यक्षदर्शी बता सकते हैं कि श्री राहुल गांधी की यात्रा के लिए जो जन समुदाय उमड़ा वह भाजपा के नेताओं की तरह पैसे देकर बुलाई गई भीड़ नहीं थी। और ना ही इस जन समुदाय को बुलाने के लिए कलेक्टर और एसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह जबरदस्ती बुलाए जाने वाले कथित लाभार्थियों की भीड़ नहीं थी। श्री राहुल गांधी की यात्रा में मध्य प्रदेश की जनता ने स्वेच्छा से भाग लिया। दूसरी तरफ पूरी सरकार के मंत्री हर दिन कोई नया झूठ लाकर इस बात की कोशिश करते रहे कि भारत जोड़ो यात्रा से मीडिया और जनता का ध्यान हट जाए। श्री राहुल गांधी ने एक बार फिर दिखा दिया कि वे श्रीमती इंदिरा गांधी के पौत्र और श्री राजीव गांधी के पुत्र हैं जो जनता से मुलाकात करने में सुरक्षा घेरे को आड़े नहीं आने देते। वे उन तथाकथित नेताओं की तरह नहीं है जो सिर्फ टीवी पर नजर आते हैं और जनता के बीच उतरने में जिन्हें सुरक्षा को खतरा दिखाई देने लगता है।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्री राहुल गांधी ने बाबा महाकाल और ओमकारेश्वर के दर्शन किए। संविधान दिवस पर संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की जन्म भूमि महू गए। उन्होंने टंट्या मामा की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया। श्री राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान अनेक जगह नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। यह नुक्कड़ सभाएं मुश्किल से 2000 व्यक्तियों की क्षमता के हिसाब से आयोजित की गई थी लेकिन हर सभा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उज्जैन में राहुल गांधी की जनसभा में उमड़ी विशाल भीड़ इस बात का परिचायक है कि श्री राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में नए जन आंदोलन का सूत्रपात कर दिया है।
भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और मध्य प्रदेश की जनता में नए उत्साह का सूत्रपात हुआ है। प्रदेश के हर कोने से कांग्रेसी कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने हा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि अब कांग्रेस का कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए भी पूरी ताकत से कार्य में जुट गया है।
श्री कमलनाथ ने पहले ही घोषणा कर दी है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही किसानों की कर्ज माफी दोबारा शुरू की जाएगी। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया था, लेकिन उसके बाद खरीद-फरोख्त से बनी शिवराज सरकार ने अपना किसान विरोधी चेहरा दिखाते हुए किसान कर्ज माफी बंद कर दी। कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना कांग्रेस सरकार बनते ही बहाल कर दी जाएगी। उज्जैन में महाकाल लोक परियोजना के लिए 350 करोड रुपए से अधिक की धनराशि श्री कमलनाथ की सरकार ने ही स्वीकृत की थी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में विकास और धर्म का कोई कार्य नहीं करती बल्कि कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश करती रहती है।

गांधी चोपाल का बताया महत्व

पत्रकार वार्ता के दौरान गांधी चौपाल के प्रदेश संयोजक  भूपेंद्र गुप्ता ने प्रदेश भर में आयोजित की जा रही गांधी चौपालों के बारे में जानकारी देते हुए इनके औचित्य पर प्रकाश डाला।इसका  संचालन प्रवक्ता  डॉ संदीप सबलोक व आभार प्रदर्शन भारत जोड़ो यात्रा के जिला संयोजक मुकुल पुरोहित ने किया।
 इस अवसर पर संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ,रामकुमार पचोरी, पप्पू गुप्ता, 
जिला प्रवक्ता डॉ दिनेश पटेरिया व लक्ष्मीनारायण सोनकिया ,पार्षद महेश जाटव, आनंद हेला,  जितेंद्र चौधरी, आदि भी उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive