बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

लोकसभा चुनाव : नरयावली विस.का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

लोकसभा चुनाव :  नरयावली विस.का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

तीनबत्ती न्यूज : 11 फरवरी ,2024
सागर :  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन को मजबूती देने व निकट लोकसभा चुनाव को लेकर नरयावली विधान सभा क्षेत्र के मकरोनिया में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन सागर लोकसभा के प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामचन्द्र दाँगी,पूर्व मंत्री एवं नरयावली से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरेन्द्र चौधरी, नरयावली विधान सभा के प्रभारी अमित रामजी दुबे आदि वरिष्ठ कांग्रेसजनों के मुख्य उपस्थिति में किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार ने की। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी रामचन्द्र दाँगी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है हम सभी को भाजपा सरकार की युवा नौजवान, किसान व जन विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करना है। उन्होंने सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार के युवा नौजवान, किसान व जनविरोधी चेहरे को आमजन तक ले जाने की बात कही। सम्मेलन में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार,अमित रामजी दुबे, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर,पूर्व विधायक सुनील जैन,जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री पी.पी.नायक,वरिष्ट कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सुहाने, श्रीमती रेखा चौधरी, आर.आर पाराशर,दीपक दुबे, अशोक कुशवाहा,हेमंत लारिया,अशरफ खान,जयदीप तिवारी ने आदि विचार व्यक्त कर संगठन की मजबूती व लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।

ये रहे मोजुद 

कार्यकर्ता सम्मेलन के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चावड़ा के पिताजी,सदर मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष रवि उमाहिया के चाचा जी,जिला कांग्रेस के सचिव सौरभ चौकसे के पिताजी,पूर्व सरपंच मुकेश साहू की दादी जी आदि कांग्रेसजनों के परिजनों के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर ने किया व अंत में आभार मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी ने माना। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से एड.राजेश दुबे, शरद राजा सेन, विजय साहू,आशीष ज्योतिषी, सन्दीप सबलोक,सिंटू कटारे, महेश जाटव ,चैतन्य कृष्ण पांडे ,अरविंद मिश्रा,डॉ.अजय सेन,कमल चौधरी,अजय अहिरवार ,मंडलम अध्यक्ष कमल जैन, एडवोकेट रामकुमार अग्रवाल, रोहित वर्मा ,एडवोकेट कमलेश नायक, रवि उमाहिया ,इंद्र भूषण तिवारी,नीलेश दुबे, मुकेश खटीक,जतिन चौकसे, एडवोकेट उधम सिंह, प्रेम नारायण अहिरवार ,दीपक कुर्मी ,हर्षवर्धन कुर्मी, विक्रम सिंह पटेल,वीरेन्द्र चौधरी,मीर मकरानी,समीर काजी, एम. आई. खान, अफजल खान,राम सेवक अहिरवार,राहुल कुशवाहा,एडवोकेट अनिरुद्ध सिंह, मदन सेन, पप्पू सेन, मोहन अहिरवार पार्षद, संजय रोहिदास, साहित्य पांडे, मनोज राय, राकेश रजक,सुनील ठाकुर ,गोलू पचौरी, धर्मेंद्र रजक, रेवाराम रजक, प्रमोद मिश्रा,लक्ष्मी नारायण सोनकिया, शैलेंद्र गुरु, सत्य नारायण पटेल, भैया लाल अहिरवार, सुदीप पटेरिया ,अमर सिंह ,राजेंद्र साहनी,गुड्डू रैकवार,संदीप अहिरवार,अजय चौधरी, संतोष रजक, देवेंद्र अहिरवार ,कल्लू अहिरवार, जीवन अहिरवार, गुलाब अहिरवार, यूनुस खान, देशराज यादव, प्रभात जैन,रेवाराम रजक, महेंद्र पुरी, लक्ष्मण सिंह,तनवीर खान, राजेश श्रीवास गंगाराम केमिया,रामावतार सिंह सहित बड़ी संख्या में नरयावली विधान सभा क्षेत्र के ब्लॉक,मंडलम,सेक्टर व बूथ कमेटियों के पदाधिकारी व कांग्रेस जन मौजूद थे।

___________
____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________






Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive