बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

जिला अधिवक्ता संघ सागर के चुनाव की 16 फरवरी को वोटिंग : अध्यक्ष सहित 11 पदो के लिए 47 उम्मीदवार चुनाव मैदान में▪️आज डाले गए पोस्टल बैलेट

जिला अधिवक्ता संघ सागर के चुनाव की 16 फरवरी को वोटिंग : अध्यक्ष सहित 11 पदो के लिए 47 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
▪️आज डाले गए पोस्टल बैलेट 

Edited By : Vinod Arya

तीनबत्ती न्यूज : 15 फरवरी ,2024
सागर : जिला अधिवक्ता संघ सागर के 
द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2024-2026 अब
आखिरी दौर में है। कल शुक्रवार को वोटिंग होगी। आज गुरुवार को पोस्टल बैलेट जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला अधिवक्ता संघ के आफिस में डाले गए।  संघ के निर्वाचन अधिकारी के.पी. दुबे एड. के द्वारा स्कूटनी अधिकारी श्री सत्येन्द्र सराफ ने स्कूटनी के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी।
संघ के चुनाव को लेकर गहमागहमी बनी है। उम्मीदवार लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे है। वही अधिवक्ताओं के घर घर आकर अपने पक्ष में वोट मांग रहे है। जिला अधिवक्ता संघ के मोजूदा अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे चोथी दफा चुनाव मैदान में है। अधिवक्ता दुबे पिछले तीन चुनाव से लगातार जीत रहे है। इस दफा कड़ा मुकाबला है। 

कुल 1429 वोटर, निष्पक्ष होंगे चुनाव : के पी दुबे

जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन अधिकारी  एड के पी दुबे ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है। आज गुरुवार को 25 पोस्टल बैलेट की मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। संघ के कुल 1429 मतदाता है। इनमे करीब डेढ़ सो महिला अधिवक्ता है। संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव ,सहसचिव,कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी में एक महिला प्रतिनिधि। और चार पुरुष प्रतिनिधि के लिए चुनाव कराए जारहे है।

आठ बैलेट पेपर, 8 मतपेटी होगी
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए कल शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 5 बजे तक एक नंबर के वार रूम में होंगी। मतदान के बाद इसी दिन शाम 6 बजे से गिनती शुरू होगी। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक प्रत्येक मतदाता को आठ बैलेट पेपर दिए जाएंगे । इनके मतदान हेतु 8 अलग अलग पदवार मतदान पेटी लगाई जाएगी। जिनमे अधिवक्ता गण वोट डालेंगे। उन्होंने बताया कि सभी की मतगणना एक साथ अलग अलग टेबिलो पर कराई जाएगी। रात तक सभी नतीजे आ जायेंगे। 


ये है उम्मीदवार जिला अधिवक्ता संघ के

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिये : एड. अंकलेश्वर दुबे, एड. जितेन्द्र सिंह राजपूत, एड. योगेश श्रीवास्तव, एड. कृष्णकांत राय , उपाध्यक्ष पद के लिये : एड. महेन्द्र सिंह कौरव, एड. रविन्द्र कुमार अवस्थी, एड. माधव प्रसाद पटैल , सचिव : एड. नवीन कुमार पाराशर ,एड. वीरेन्द्र सिंह राजपूत, एड. रामगोपाल उपाध्याय, एड. शिरीष यादव, एड. बी.के.यादव, एड. नरेन्द्र कुमार पाण्डे. सह-सचिव पद के लिये :एड. मनोज सेन, एड. ब्रिजेन्द्र सिंह चौहान, एड. सुरेन्द्र कुमार गौतम, एड. कमल कुमार रोहितास, कोषाध्यक्ष पद के लिये एड. आलोक प्यासी, एड. कल्याण सिंह दांगी, एड. राजेश मिश्रा, एड. किरणबाला पाठक, एड. चन्द्रप्रभा दुबे, एड. के.के.दुबे , पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिये एड. अमित कुमार मिश्रा, एड. योगेन्द्र स्वामी, एड. महेन्द्र कुमार सेन, एड. दीपक रैकवार, एड. अरविन्द्र कुमार जैन, एड. बलवीर सिंह राजपूत, एड. रीता दुबे (उपाध्याय) , महिला कार्यकारिणी सदस्य पद के लिये : एड. आशा तिवारी, एड. ऐनी गोस्वामी, एड. अनीता राजपूत ।
___
_____

पुरूष कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिये एड. तुलसीराम चढार, एड. दीपक शर्मा, एड. श्यामसुन्दर सेन, एड. राजकमल चौधरी, एड. नरेन्द्र सिंह लोधी, एड. संदीप सेन, एड. मदनगोपाल नामदेव, एड. सुनील सिन्हा, एड. मोहित भारिल्ल, एड. गिरीश गौतम, एड. कमलेश सिंह राजपूत, एड. कुलभूषण त्रिवेदी, एड. रत्नेश कुमार राय, एड. चन्द्रभान लोधी, एड. सनेन्द्र कनासिया, एड. अंशित बलैया चुनाव लड़ रहे है। कार्यकारिणी के लिए  एक महिला और चार पुरुष अधिवक्ता का चुनाव होगा।_____________
देखे : Sagar: शासकीय इंजीनियरिंग कालेज की छात्रा हास्टल की छत से गिरी:मामला संदिग्ध

___________
____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive