Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल; पिता ही निकला बेटे का हत्यारा: शराबी बेटे से परेशान था पिता : आरोपी गिरफ्तार

सागर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल; पिता ही निकला बेटे का हत्यारा: शराबी बेटे से परेशान था पिता : आरोपी गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज: 06 जून, 2026


Sagar Police Surki Police  Crime News MP Blind Murder Case Solved.

सागर। सागर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर एक अंधे कत्ल की सनसनीखेज गुत्थी को सुलझा लिया है। मामला सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बिलहरा पुलिस चौकी का है, जहां एक पिता ने ही अपने सगे बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: सागर में एमडी ड्रग्स नेटवर्क: मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक महिला समेत दो गिरफ्तार, एक फरार ▪️तीन दिन पहले दमोह में पकड़ी गई 12 लाख की स्मैक: एक आरोपी निकला सागर का

आंगन में खून से लथपथ मिली थी लाश

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 4 जून को बिलहरा के वार्ड क्रमांक 01 (खिरका मोहल्ला) निवासी जमना अहिरवार (55 वर्ष) ने खुद चौकी पहुंचकर सूचना दी थी कि उसका बड़ा बेटा सोनू अहिरवार (25 वर्ष) घर के आंगन में मृत पड़ा है और उसके सिर-माथे से खून निकल रहा है।

यह भी पढ़ें: एमपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,08 IPS और 66 राज्य पुलिस सेवाअधिकारियों के तबादले

​सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में जैसे ही सिर पर गंभीर चोट के कारण हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, सुरखी थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: सागर में CBI का बड़ा एक्शन: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कड़ाई से पूछताछ में खुला मर्डर का राज

​सागर पुलिस अधीक्षक (SP) अनुराग सुजानिया के निर्देश पर मामले के त्वरित खुलासे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ परिजनों से पूछताछ की, तो मृतक के पिता जमना अहिरवार के बयानों में विरोधाभास नजर आया।

​संदेह के आधार पर जब पुलिस ने पिता से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हत्या की वजह: आरोपी पिता ने बताया कि उसका बेटा सोनू आए दिन शराब के नशे में धुत होकर घर आता था और पूरे परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। बेटा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था, जिससे तंग आकर 3 और 4 जून की दरमियानी रात पिता ने कपड़े धोने की मोंगरी (लकड़ी के भारी डंडे) से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली।

यह भी पढ़ें: सागर को मिली बड़ी रेल सौगात: रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद नई स्थायी ट्रेन सेवा को मंजूरी : सांसद डॉ लता वानखेड़े

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

​इस अंधे कत्ल का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करने में प्रशिक्षु IPS दीपांशु, बिलहरा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, प्रधान आरक्षक महेन्द्र प्रभाकर, आरक्षक कर्मवीर गुर्जर, आरक्षक देवेश कुशवाहा और गोपालगंज थाने के आरक्षक अंकित हरदहा की विशेष और सराहनीय भूमिका रही। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।


------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive