बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

शिवराज केबिनेट का विस्तार,28 मंत्रियों ने ली शपथ, बुन्देलखण्ड अंचल से अब चार मन्त्री,सागर जिले से पहली दफा तीन मंत्री

शिवराज केबिनेट का विस्तार,28 मंत्रियों ने ली शपथ, बुन्देलखण्ड अंचल से अब चार मन्त्री,सागर जिले से पहली दफा तीन मंत्री

@विनोद आर्य

तीनबत्ती न्यूज।  एमपी में  शिवराज मन्त्रिमण्डल का काफी मशक्कत के बाद 100 दिन बाद पूरा  विस्तार हो गया। राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार )आनंदीबेन पटेल ने 28 विधायको /पूर्व विधायको  को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसमे सबसे पहले  वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने शपथ ली। बुन्देलखण्ड अंचल से अब कुल चार मंत्री हो गए जिनमे भूपेंद्र सिंह ,गोविंद राजपूत , बृजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल है। उधर सागर जिला बहुत  वजनदार माना जा रहा है। इस जिले से तीन मंत्री बने है। सागर जिले के राजनीतिक इतिहास में पहली दफा  तीन नेताओ की मन्त्रिमण्डल में स्थान मिला है।
बुन्देलखण्ड अंचल  के छह जिलो में सिर्फ दो सागर और पन्ना जिले को ही प्रतिनिधित्व मिला है। दमोह जिला ऐसा है जो इस पंचवर्षीय में दूसरी सरकार में  प्रतिनिधित्व  में वंचित रहा है। 

पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह को दूसरी दफा मंत्री बनने का मौका मिला है। सीएम शिवराज सिंह के सबसे करीबियों में से एक भूपेंद्र सिंह छह दफा चुनाव लड़े है। चार दफा जीते है। 
ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना से चुनाव से चुनाव जीते है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के लोकसभा क्षेत्र खजुराहो में पन्ना आता है। 

गोपाल भार्गव सबसे वरिष्ठ मंत्री
एमपी विधानसभा के  सबसे  सीनियर विधायक गोपाल भार्गव  तो है ही अव वरिष्ठ  मंत्री भी बन गए। भार्गव उमा भारती से लेकर शिवराज के  चौथे मन्त्रिमण्डल तक मे शामिल  है ।  भार्गव सागर जिले की गढाकोटा विधानसभा क्षेत्र से लगातार आठवी दफा चुनाव जीते है। 

उधर  केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ,थावर चन्द गहलोत,प्रह्लाद सिंह पटेल, फग्गनसिंह कुलस्ते और  सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुचे। 

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

ट्वीटर  फॉलो करें
@weYljxbV9kkvq5Z


कैबिनेट में 28 मंत्रियों को शामिल किया गया है। जिनमें से 20 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्य मंत्री पद सौंपे गए हैं। 

कैबिनेट मंत्री –

  1. गोपाल भार्गव
  2. विजय शाह
  3. जगदीश देवड़ा
  4. बिसाहूलाल सिंह
  5. यशोधरा राजे सिंधिया
  6. भूपेंद्र सिंह
  7. एदलसिंह कंषाना
  8. बृजेंद्र प्रताप सिंह
  9. विश्वास सारंग
  10. इमरती देवी
  11. प्रभुराम चैधरी
  12. महेंद्र सिंह सिसौदिया
  13. प्रद्युम्न सिंह तोमर
  14. प्रेम सिंह पटेल
  15. ओमप्रकाश सकलेचा
  16. उषा ठाकुर
  17. अरविंद भदौरिया
  18. मोहन यादव
  19. हरदीप सिंह डंग
  20. राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

राज्यमंत्री-

  1. भारत सिंह कुशवाहा
  2. इंदर सिंह परमार
  3. रामखेलावन पटेल
  4. राम किशोर कांवरे
  5. बृजजेंद्र सिंह यादव
  6. गिर्राज हण्डौतिया
  7. सुरेश धाकड़
  8. ओपीएस भदौरिया
---------------------------- 




तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive