तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

SAGAR : शिशु मृत्यु की समीक्षा , सात विकासखण्डों की उपलब्धि कम, जारी होंगे नोटिस

SAGAR : शिशु मृत्यु की समीक्षा , सात विकासखण्डों की उपलब्धि कम, जारी होंगे नोटिस

सागर ।  कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में शिशु मृत्यु की विकासखंडवार समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश बौद्ध द्वारा ली गई। जिसमें पी.पी.टी. द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों की बिंदुवार जानकारी उपस्थित सभी को दी गई।
बैठक में रहली, मॉलथौन, केसली बी.एम.ओ. एवं अन्य विकासखंड से मेडीकल ऑफीसर, प्रभारी डी.पी.एम., डी.सी.एम., बी.पी.एम., बी.सी.एम. आदि को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि अपने क्षेत्र में जितनी भी शिशु मृत्यु अप्रैल से नवंबर 2021 तक हुई हैं उनकी सूक्ष्मता से समीक्षा करते हुये निर्धारित प्रपत्र में सी.डी.आर. पोर्टल पर पूर्ण जानकारी प्रदर्शित होना चाहिये।
साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिशु मृत्यु के कारणों का पता लगाये और निगरानी रखी जावे ताकि शिशु की सुरक्षा की जावे। प्राईवेट नर्सिंग होम्स में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु की जानकारी जिला कम्यूनिटी मोबिलाईजर द्वारा प्राप्त कर सी.डी.आर. पोर्टल में एन्ट्री करने के निर्देश दिये गये।
समीक्षा बैठक में शिशु मृत्यु कार्य की उपलब्धि कम होने वाले विकासखंड मॉलथौन 17 प्रतिशत, रहली 13 प्रतिशत, बीना 15 प्रतिशत, शाहगढ़ 22 प्रतिशत, बंडा 26 प्रतिशत, देवरी 27 प्रतिशत एवं एस.एन.सी.यू. सागर की शिशु मृत्यु 12 प्रतिशत होने के कारण प्रभारी को नोटिस जारी किये जावेगें।
जिला स्वास्थ्य समिति में शिशु मृत्यु समीक्षा हेतु 0 से 28 दिवस के अंदर मृत्यु का एक प्रकरण एस.एन.सी.यू. सागर एवं 29 दिवस से 01 वर्ष के अंदर शिशु मृत्यु का एक प्रकरण जिला चिकित्सालय सागर की समीक्षा की जावेगी। इस समीक्षा बैठक में डॉ एस.आर.रोशन जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ आर.एस.जयंत, डॉ एम.एल.जैन, डॉ अंकित जैन बी.एम.सी.,शिशु रोग विशेषज्ञ भाग्योदय अस्पताल सागर, बी.एम.ओ. एवं प्रभारी डी.पी.एम., डी.सी.एम.,ए.पी.एम. बी.पी.एम., बी.सी.एम. उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive