बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : सूने घरों में चोरी रोकने , सागर पुलिस ने किये हेल्‍पलाइन नम्‍बर जारी

SAGAR : सूने घरों में चोरी रोकने , सागर पुलिस ने किये हेल्‍पलाइन नम्‍बर जारी

सागर। वर्तमान समय में सागर शहर में हो रही चोरी की घटना पर संज्ञान लेते हुए सागर पुलिस द्वारा सागर शहर के समस्त थानो में एक विशेष हेल्पलाईन नम्बर जारी किया गया है जिसके तहत घर से बाहर जाते समय या शहर से बाहर जाते समय उक्त हेल्पलाईन नम्बर पर सागर शहर की आम जनता अपने घर के खाली होने के संबंध में सूचित कर सकती है।  जिससे संबंधित थाना की पुलिस उक्त सूचना पर संबंधित के घर की रात्रि के समय गस्त के दौरान विशेष निगरानी रख सकेगी। जिससे सूने घर में हो रही चोरी की वरदातो पर अंकुश लगेगा। सागर शहर के आमजन से अनुरोध है कि अपने अपने निवास स्थानो एवं दुकानो पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीव्ही कैमरे लगाये जिससे इस तरीके की घटनाओं में संदेहियों की तलाश में पुलिस को मदद मिल सकेगी।


विभिन्न थानो के हेल्पलाईन नम्बर निम्नानुसार है :

थाना कोतवाली - 8817027817 
थाना मोतीनगर - 9303326344 
थाना केंट - 9303315305 
थाना गोपालगंज - 9303300567 
थाना सिविल लाईन - 9303326509 
थाना मकरोनिया - 9131613576 
थाना बहेरिया - 9303332404
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive