बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बूथ लेबिल तक संगठन मजबूत हो तो देश में कोई चुनाव नहीं हरा सकताःमंत्री भूपेन्द्र सिंह

बूथ लेबिल तक संगठन मजबूत हो तो देश में कोई चुनाव नहीं हरा सकताःमंत्री भूपेन्द्र सिंह

खुरई/मालथौन। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ विस्तारक कार्यक्रम के माध्यम से हमें प्रत्येक बूथ को मजबूत करना है। हर बूथ पर भाजपा की विजय हो, इसलिए इस आयोजन की रचना की गई है। ऐसा माना जाता है कि अगर बूथ लेबिल तक संगठन मजबूत हो तो देश में कोई चुनाव नहीं हरा सकता।
खुरई और मालथौन में आयोजित भाजपा की बूथ विस्तारक बैठकों को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेन्द्र ने कहा कि यह वर्ष स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे शताब्दी वर्ष  है। हम सभी स्व. ठाकरे जी को संगठन मनीषी के रूप में जानते हैं। जिनके त्याग, परिश्रम और संगठन क्षमता से ही आज भाजपा आदर्श और विशाल संगठन के रूप में खड़ी है। गर्व है कि मुझे स्व. ठाकरे के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है। 
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि, आज राजनीति सहित हर क्षेत्र में टेक्नालाॅजी का युग है। हम इसका जितना अधिक उपयोग करेंगे, उतना प्रभावी काम कर पाएंगे। नई टेक्नालाजी से शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सफल होंगे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते अब वर्जुअल बैठकें और सभाएं होने लगी हैं। इसे हम मंडल और बूथ स्तर पर भी कर सकते हैं। यह सिस्टम हमें खुरई विधानसभा क्षेत्र में तैयार करना है। बूथ स्तर पर सोशल मीडिया प्रभारी बन चुके हैं। इससे पहले बूथ स्तर पर संयोजक और महामंत्री नियुक्त हैं ही। 
 उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम मन की बात हर माह प्रसारित होता है, जिसमें हर क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसलिए खुरई विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेबिल पर प्रभारी बनाकर मन की बात कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की जाएगी। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है, जिसके तहत स्मार्ट क्लासों की व्यवस्था की गई है। स्कूलों में टेबलेट दिये जा रहे हैं, ताकि बच्चे टेक्नालाजी को ज्यादा से ज्यादा समझ सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव टेक्नालाजी के आधार पर होंगे। अतः विचारधारा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता नई टेक्नालाजी से भी लैस हों। खुरई विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकासकार्याें को सोशल मीडिया में माध्यम से प्रचारित करें। 

 मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि  देश, प्रदेश में विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दे नहीं है। खुरई के तो और बुरे हाल हैं। यहां विकास को देखकर कुछ लोगों को चिढ़ हो रही है। पिछले दिनों कोरोना की तीसरी लहर आ गई। खुरई विधानसभा क्षेत्र में लोग संक्रमिल न हों, संक्रमण का विस्तार न हो, इसलिए हमने डोहेला महोत्सव और मंत्री ट्राफी का फायनल क्रिकेट मैच स्थगित कर दिया। यह आयोजन स्थगित होने पर भी खुरई में कुछ लोग खुश हो गए। 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई और मालथौन में आयोजित बूथ विस्तारक कार्यक्रमों में उपस्थित पार्टीजनों से आग्रह किया कि 20 से 30 जनवरी तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका गंभीरता से पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं है। इसके बाद भी क्षेत्रवासी सावधानी बरतें, स्वयं मास्क लगायें और दूसरों को भी प्रेरित करें। भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित लोगों की मदद के लिए आगे आयें। इस आयोजन में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हरीराम सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया एवं खुरई नगर प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने भी संबोधित किया। 

     कार्यक्रमों में खुरई ग्रामीण प्रभारी निकेश गुप्ता, मालथौन मंडल प्रभारी नवीन भट्ट, बांदरी मंडल प्रभारी डाॅ. सुशील तिवारी, खुरई के नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीशंकर कुशवाहा, नीतिराज पटैल जिला मंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुर्मी घोरट, जितेन्द्र सिंह धनोरा, मूरत सिंह राजपूत, सुनील जैन गढ़ौला, रमेश सोनी खुरई, गीता पटैल महिला मोर्चा अध्यक्ष ग्रामीण, रश्मि सोनी नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष, पुष्पेन्द्र सिंह मालथौन मंडल अध्यक्ष, नारायण सिंह लोधी, उर्फ पप्पू मुकद्दम बांदरी मंडल अध्यक्ष, रावराजा राजपूत, कोमल यादव बरोदिया, चंद्रिका प्रसाद पाराशर, रहीसराम ठाकुर, निरंजन सिंह ठाकुर, दुर्ग सिंह परिहार मालथौन, नीलकमल सिंह ठाकुर, रामकुमार बघेल, संदीप दुबे राजेन्द्र सिंह लोधी रामछायरी, हरिनारायण पटैल बरोदिया, मुकेश जैन बांदरी, बंटी राजपूत पिठोरिया, आईटी प्रशिक्षक सचिन विश्वकर्मा खुरई, सहित अनेक भाजपा नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive