बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Mahashivratri 2022 :जय महाकाल हिन्दू संगठन निकालेगा शाही बारात★ उज्जैन से आ रहे सैंकड़ो डमरू वादक , होंगे आकर्षण का केंद्र

Mahashivratri 2022 :

जय महाकाल हिन्दू संगठन निकालेगा शाही बारात
★ उज्जैन से आ रहे सैंकड़ो डमरू वादक , होंगे आकर्षण का केंद्र


सागर। महाशिवरात्रि पर जंय महाकाल हिन्दू संगठन विशाल शाही बारात निकालेगा। 
संगठन के अध्यक्ष सपन ताम्रकार एवं अन्य सदस्यों द्वारा बताया गया कि बाबा भोलेनाथ की "शाही बारात" 1 मार्च 2022 दिन मंगलवार को चम्पाबाग मंदिर लक्ष्मीपुरा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग सराफा बाजार, तीनबत्ती, कटरा से होती हुई राधा तिगड्डा से वापस चम्पाबाग मन्दिर पर संपन्न होगी। संगठन के सदस्यों ने बताया कि भोलेनाथ की शाही बारात में इस वर्ष आकर्षण का मुख्य केंद्र, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से आ रहे डमरू वादक होंगे।

*
*

*

संगठन के सदस्यों ने नगर के सभी श्रद्धालुओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की, साथ ही यह भी बताया कि संगठन द्वारा विशेष रूप से बाबा भोलेनाथ की शाही बारात में सभी श्रद्धालुओं के लिए फेसमास्क की व्यवस्था की गई है। साथ ही संगठन के अध्यक्ष सपन ताम्रकार ने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से शाही बारात में सम्मलित होने मातृ शक्ति की व्यवस्था की गई है, जिसमें मीडिया के माध्यम से आग्रह किया गया है कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में महिलाएं माताएं बहने शामिल हों। जय महाकाल हिन्दू संगठन ने मीडिया के माध्यम से शहर के सभी नगरवासीयों को आमंत्रित किया तथा अपने साथ एक केसरिया झंडा लाने की अपील भी की है। इस मौके पर गाने का ट्रेलर लॉन्च किया । 


साथ ही संगठन द्वारा अपील की गई कि 1 मार्च को ही शिवरात्रि है, और 1 मार्च 2022 को ही शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुवात होनी है, अतः शहर में शाही बारात के बाद स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए।

Share:

1 comments:

Archive