बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

MP : दिल दहला देने वाली घटना...दो बच्चों को गोद मे बैठाकर महिला ने की आग लगाकर आत्म हत्या। ★ .माँ ओर डेढ साल की बेटी की मौत, बच्चा गम्भीर हालत में

MP : दिल दहला देने वाली घटना...दो बच्चों को गोद मे बैठाकर महिला ने की आग लगाकर आत्म हत्या।
★ .माँ ओर डेढ साल की बेटी की मौत,  बच्चा गम्भीर हालत में 
★ दिलीप शर्मा

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है...एक महिला मेंदो बच्चों को गोद मे बैठाकर आग लगाकर आत्म हत्या कर ली।जिसमे माँ ओर डेढ साल की बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी,जबकि
चार साल का बच्चा आग में झुलसने से गंभीर रूप से हुआ घायल हो गया।यह घटना पन्ना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सलेहा थाना क्षेत्र के कटवारिया गावँ की बताई जा रही है। वहीं मृतिका के मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस संबंध में आज सलेहा थाना प्रभारी सुयश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला द्रोपती कोरी पति राजेश कोरी करीब 28 वर्ष ने घटना को अंजाम दिया है जिसमे मा-बेटी की मौत हो गयी है और चार साल के बेटा गंभीर रूप से आग से झुलस गया है जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या घर के तनाव के चलते महिला ने घटना को दिया अंजाम दिया होगा।आज मायके पक्ष के बयान सडीओपी गुनोर के समक्ष होंगे। मामला अभी विवेचना में है.
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive