बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

RGPV परीक्षा परिणाम में बी.टी.आई.आर.टी. का उल्लेखनीय प्रदर्शन

RGPV परीक्षा परिणाम में बी.टी.आई.आर.टी. का उल्लेखनीय प्रदर्शन
सागर:। आर.जी.पी.व्ही. भोपाल ने बी.टेक सातवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये है, ताजा परीक्षा परिणामों के अनुसार सातवें सेमेस्टर में संस्था के कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा प्रियंका पारासर 9.88 एस.जी.पी.ए. हासिल कर सर्वोच्च स्थान
हासिल किया ।जबकि दूसरे स्थान पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग की अंशिका जैन 9.33 एस. जी.पी.ए. के साथ काबिज हुई। तीसरा स्थान सिविल इंजीनियरिंग विभाग के ही हर्षित छबलानी ने ही 9.29 एस.जी.पी.ए. के साथ हासिल किया। सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अंशिका जैन 9.33 एस.जी.पी.ए. के साथ प्रथम, हर्षित छबलानी 9.29 एस.जी.पी.ए. के साथ द्वितीय एवं श्रेया दुबे 9.25 एस.जी.पी.ए. के साथ तृतीय स्थान पर रही।
कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग में प्रियंका पारासर 9.88 एस.जी.पी.ए. के साथ प्रथम, सेजल अग्रवाल 9.25 एस.जी.पी.ए. के साथ द्वितीय एवं अक्षय कोष्ठी 9.17 एस.जी.पी.ए. के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
इलेक्ट्रानिक एंडकम्यूनिकेशनइंजीनियरिंग विभाग में अक्षत जैन 9.17एस.जी.पी.ए. के साथ प्रथम, माधुरी रजक 9.13 एस.जी.पी.ए. के साथ द्वितीय एवं वंदना साहू 9.04 एस.जी.पी.ए. के साथ तृतीय स्थान पर रही। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में उन्नति यादव 9.17 एस.जी.पी.ए. के साथ प्रथम, संयम जैन
8.92 एस.जी.पी.ए. के साथ द्वितीय एवं हर्षदा कुर्मी 8.88 एस.जी.पी.ए. के साथ तृतीय स्थान पर रही।
संस्था के 132 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 7.5 या उससे अधिक एस.जी.पी.ए. हासिल कर स्वयं व संस्था को गौरवान्वित किया। बी.टेक सातवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्था के
विद्यार्थियों द्वारा उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट प्रदर्षन पर रजिस्टार तरूण सिंह, प्राचार्य डॉ. वीरेश फुसकेले एवं सचिव इंजी. सत्येन्द्र जैन ने हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनायें दी, एवं विभिन्न विभागों के अध्यक्ष व फैकल्टी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive