तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

विधायक प्रदीप लारिया की माताजी का दुखद निधन

विधायक प्रदीप लारिया की माताजी का दुखद निधन

सागर। नरयावली के भाजपा विधायक प्रदीप लारिया की  माताजी श्रीमती प्यारी बाई,उम्र 84 साल, का आज शुक्रवार को दुखद निधन हो गया है । जिनकी अंतिम यात्रा दिनांक 30/7/2022 दिन शनिवार को सुबह 11 बजे मकरोनिया रजाखेड़ी निवास से निकलेगी।  अंतिम संस्कार रजाखेड़ी मुक्ति धाम पर किया जावेगा। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई।

निधन पर जताया शो

उनके निधन पर भाजपा के नेताओं सहित अनेक लोगो ने शोक व्यक्त किया है। 
मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि सागर नरयावली के भाजपा विधायक प्रदीप लारिया की  माताजी श्रीमती प्यारी बाई का दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजन को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।

नव निर्वाचित महापोर श्रीमती संगीता सुधील तिवारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक श्री प्रदीप लारिया की माताजी श्रीमति प्यारीबाई के निधन का दुखद जानकारी मिली। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है इस गहन दुख की घड़ी को सहने की शक्ति उनको प्रदान करे। 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive