बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मकरोनिया नगरपालिका के कांग्रेस पार्षद ने ली भाजपा की सदस्यता

मकरोनिया नगरपालिका के कांग्रेस पार्षद ने ली भाजपा की सदस्यता

 
सागर।  नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया नगरपालिका के वार्ड क्र.12 से कांग्रेस के पार्षद  निशांत आठिया ने आज नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया जी से प्रभावित होकर आज विधायक लारिया जी के साथ भोपाल पहुचकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  विष्णु दत्त शर्मा भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी के समक्ष अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इस दौरान नगरपालिका मकरोनिया के वार्ड क्र.11 के निर्दलीय पार्षद श्री किरन सोनू यादव जिन्होंने कल ही विधायक लारिया जी के समक्ष भाजपा सदस्यता ग्रहण की वह भी  उपस्थित रहे जिनका भी मुख्यमंत्री  एवं प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा में आने पर स्वागत किया इस दौरान पदाधिकारी गंण उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive