बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

निकाय /पंचायत चुनावों में जनता का विश्वास भाजपा के साथ - भूपेन्द्र सिंह

निकाय /पंचायत चुनावों में जनता का विश्वास भाजपा के साथ - भूपेन्द्र सिंह

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में प्रदेशभर में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिली जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय, पंचायत समेत सभी निकाय चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है और कांग्रेस की बुरी तरह पराजय हुई है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है। 


मंत्री श्री सिंह ने बताया कि 51 जिला पंचायतों में से 41 में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत हुई है। केंद्र से लेकर पंचायतों तक में लोगों को सिर्फ भाजपा से उम्मीद है। इसीलिए लोग भाजपा पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भरसक झूठ और षड्यंत्रों के बाद भी भाजपा के सत्य की विजय हुई। जनता का विश्वास जिसके साथ हो उसे कोई भी कुटिलता हरा नहीं सकती। कांग्रेस ईमानदारी से चुनाव नहीं जीत सकती, तो कांग्रेस नेताओं ने भाजपा समर्थित सदस्यों का अपहरण करना चाहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हजारों लोगों के साथ मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने महिला सदस्यों के साथ भी झूमाझटकी की।


मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यों की जीत ह.। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनावों में भाजपा की एकतरफा सफलता पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने कार्यालय में पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास व्यक्त किया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive