बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर की जनता का भरोसा न टूटे, संकल्प-पत्र को गीता की तरह मानकर काम करेंः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★ नगरीय निकायों के अधिकार बढाएंगे ताकि मजबूत हो स्थानीय सरकार★ हफ्ते में एक दिन करेंगे सागर का दौरा ★ मै महापौर नही जनता की सेवक, हरेक कार्यकर्ता महापौर : संगीता तिवारी★ नगरीय निकाय चुनाव में विजय पर कार्यकर्ता आभार सभा का आयोजन

सागर की जनता का भरोसा न टूटे, संकल्प-पत्र को गीता की तरह मानकर काम करेंः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

★ नगरीय निकायों के अधिकार बढाएंगे ताकि मजबूत हो स्थानीय सरकार

★ हफ्ते में एक दिन करेंगे सागर का दौरा

★ मै महापौर नही जनता की सेवक, हरेक  कार्यकर्ता महापौर : संगीता तिवारी

★ नगरीय निकाय चुनाव में विजय पर कार्यकर्ता आभार सभा का आयोजन

सागर। अब हम सबका दायित्व है कि नगरीय निकाय चुनाव में जो आशीर्वाद और विश्वास सागर की जनता का भाजपा को मिला है वह विश्वास कभी टूट न पाए। यह विश्वास मिलना बहुत बड़ी बात होती है। महापौर व सभी पार्षद शपथग्रहण के पश्चात पार्टी द्वारा चुनाव में जारी संकल्प-पत्र को गीता की तरह हाथों में लेकर उसके अनुसार अपना काम आरंभ करेंगे और एक-एक संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे ऐसी मैं अपेक्षा करता हूं। यह उद्गार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर के महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित कार्यकर्ता आभार सभा में निर्वाचित महापौर, पार्षदों व कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किए। 


मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नामांकन पत्र जमा करने के पूर्व आयोजित सभा में मैंने यह कहा था कि सागर भाजपा का अजेय गढ़ है और अजेय रहेगा। उस समय यह बात हमने जिस विश्वास के साथ कही थी उस विश्वास को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरा करके दिखा दिया। हममें से किसी को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि यह किसी की व्यक्तिगत जीत है। प्रत्याशी तो निमित्त मात्र थे, कमल का निशान और भारतीय जनता पार्टी चुनाव में थी जिनके प्रति प्रत्येक कार्यकर्ता की प्रतिबद्धता, आस्था और समर्पण अतुलनीय है। यह भाजपा और विकास की जीत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस विजन के साथ शहरों का विकास किया है, उस आत्मविश्वास की ताकत भाजपा के कार्यकर्ताओं के पास होती है। 



मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा जिन मूल्यों, सिद्धांतों, विचारों को लेकर चल रही है, सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है यह जीत उसका प्रमाण है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि एक बार भाजपा का कार्यकर्ता तय कर लेता है तो उसके सामने कितनी भी कठिन चुनौती हो वह सामना करता है और उसकी विजय सुनिश्चित होती है।

करेंगे सागर का विकास, हफ्ते में एक दिन होगा दौरा

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम सब मिलकर सागर की जनता को यह संदेश दें कि हम सागर नगर निगम को मध्यप्रदेश की आदर्श नगर निगम बनाएंगे। चुनाव में मैं भी वार्डों में गया और विभागीय मंत्री और गृह जिला होने के नाते सागर का विकास करना मेरी जिम्मेदारी है। जो टीम चुनी कर आई है हम सब मिलकर दिन रात काम करेंगे और एक वर्ष के अंदर नया सागर बनाएंगे। मंत्री श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विभाग का मंत्री होने के नाते मैं सप्ताह में एक दिन सागर नगर में दौरा करूंगा। जहां भी जो काम होंगे हम सब मिलकर काम करेंगे। 

 मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मैं सभी निर्वाचित पार्षद अपने वार्डों के पीएम आवास के अभ्यर्थियों की सूची बना कर उन्हें 15 दिवस के भीतर प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि सागर के जिन दस अनुसूचित जाति बहुल वार्डों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने स्वयं जनसभा करके उन वार्डों के विकास का वायदा किया था उन दस वार्डों में से नौ में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जल्दी ही मुख्यमंत्री स्वयं सागर आकर अनुसूचित जाति बहुल वार्डों के प्रतिनिधियों से भेंट करके इन वार्डों के समग्र विकास की रूपरेखा पर काम आरंभ कराएंगे।    



पार्षद नरेश यादव से सीखे कामकाज

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, भाजपा नेताओं के काम की व्यक्तिशरू प्रशंसा करते हुए कहा कि यह भाजपा है इसमें हर एक कार्यकर्ता की पहचान व सम्मान होता है। पार्षदों की एक कार्यशाला आयोजित करके पूर्व पार्षद नरेश यादव से यह सीखना चाहिए कि आदर्श पार्षद कैसे बन सकते हैं। नारायण कबीर पंथी पूर्व मंत्री होने के बाद भी मतदान केन्द्र पर स्वयं खड़े होकर एक एक वोट की चिंता कर रहे थे। डा सुशील तिवारी तक धैर्य के साथ साधारण कार्यकर्ता के समर्पित भाव से कार्य करते रहे। 

     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में लगभग 90 प्रतिशत जनसमर्थन भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश में मिला है। अगर दो-चार जगह पर हमारे मेयर कुछ मार्जिन से रह गए तो वहां पर भी परिषद भारतीय जनता पार्टी की बनी है। वहां भी जनता ने समर्थन भारतीय जनता पार्टी का किया है। पूरे मध्यप्रदेश में चाहे गांव हों या शहर हों सभी जगह मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। और एक तरह से पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सफाया हो गया है। 
     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि डा. बाबा साहब अम्बेडकर का जो सामाजिक समरसता का संकल्प था उसको भाजपा और हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा किया है। और आज जब हम आजादी के 75वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तब आदिवासी समाज की बहिन देश की राष्ट्रपति बनीं हैं। इस देश की आजादी के 75 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक गांव की गरीब आदिवासी परिवार की बहिन आज देश की राष्ट्रपति बनीं हैं। आज पूरे देश और प्रदेश का जनजातीय समाज कांग्रेस से पूरी तरह अगल हो गया और कांग्रेस से नाराज है। उसी का परिणाम हुआ कि जिस कांग्रेस पार्टी की 96 विधायक थे राष्ट्रपति के मतदान में उसके 19 विधायकों ने हमारी राष्ट्रपति के प्रत्याशी को वोट दिया। कांग्रेस जब 2018 में चुनाव जीती थी तो 114 विधायक थी। फिर 22-23 विधायक कम हो गए। 19 अभी टूट गए, विधानसभा तक क्या होगा पता नहीं। 


इन कार्यकर्ताओं की मंच से तारीफ

 मंत्री भूपेंद्र सिंह ने चुनावी जिम्मेदारियों से जुड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम और उनकी उन जिम्मेदारियों का मंच से उल्लेख किया जो उन्होंने सफलता से निर्वहन कीं। उन्होंने डा वीरेंद्र पाठक, अर्पित पांडे, कमलेश बघेल, यश अग्रवाल, राजेश सैनी, रामकुमार साहू, विक्रम केशवानी, श्याम तिवारी, श्रीमती संध्या भार्गव, वृंदावन अहिरवार, प्रदीप राजौरिया, अंशुल परिहार, धर्मदास ठेकेदार, डक्कू पांडे को सौंपी गई जिम्मेदारियों व उनकी कार्यकुशलता के लिए सभी से तालियां बजवा कर अभिनंदन किया।


मै महापौर नही जनता की सेवक, हरेक कार्यकर्ता महापौर : संगीता तिवारी

नवनिर्वाचित महापौर संगीता तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  कहा कि आप सभी की मेहनत और लगन से सागर नगर निगम में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। में इस मंच से विश्वास दिलाती हूँ कि नगरनिगम के माध्यम से सागर के विकास को गति मिलती रहेगी। और भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा चलती रहेगी। में इस शहर की मेयर नही हूँ बल्कि एक सेवक हूँ। मेरा हरेक कार्यकर्ता महापोर है। में हमेशा सेवक के रूप में सागर शहर की जनता की सेवा करूंगी। इस सेवा में आप सभी का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा ऐसी मेरा आप सभी से आग्रह है।भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प पत्र जारी किया था। उसको पूरा कराने के लिए सामूहिक प्रयास  हम सभी  को मिलकर करना पड़ेगा।

कार्यक्रम के आरंभ में मंत्री भूपेन्द्र सिंह,  मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व डा. सुशील तिवारी ने सभागार में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ता साथियों पर पुष्पवर्षा कर उनका धन्यवाद किया। कार्यक्रम को राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, विधायक शैलेन्द्र जैन व वरिष्ठ भाजपा नेता डा सुशील तिवारी ने भी संबोधित किया। 

     कार्यक्रम में मंच पर नव निर्वाचित महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, बीना विधायक महेश राय, खनिज निगम उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, सुशील तिवारी, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटैल, प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी, पूर्व विधायक वीर सिंह पवार, श्रीमती सुधा जैन, प्रदीप पाठक, अनुराग प्यासी, जाहर सिंह, रामकुमार साहू, हरीराम सिंह, जगन्नाथ गुरैया, रामअवतार पाण्डेय, कमलेश बघेल, रामेश्वर नामदेव, नवीन भट्ट, लक्ष्मण सिंह, श्याम तिवारी, अनिल तिवारी, वृन्दावन अहिरवार, अर्पित पाण्डेय, यश अग्रवाल, विक्रम सोनी, रीतेश मिश्रा, मनीष चौबे, राजकुमार धनोरा, निकेश गुप्ता, नेवी जैन, नरेश यादव, कपिल मलैया, संदीप जैन, नरेश यादव, राजेश केशरवानी, देवेन्द्र फुसकेल, श्वेता यादव, सुबोध आर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता, पत्रकार गण एवं आमजन उपस्थित थे।   

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive