बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : महिला मोर्चा 75 आंगनवाडी गोद लेकर बनाएगा आदर्श आंगनवाड़ी

SAGAR : महिला मोर्चा 75 आंगनवाडी गोद लेकर बनाएगा आदर्श आंगनवाड़ी

सागर। जिला भाजपा कार्यालय सागर में महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न की गई। बैठक में मुख्य विषय भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से लेकर 25 दिसंबर स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस तक आदर्श आंगनवाड़ी अभियान चलाया जाएगा जिसमें महिला मोर्चा की प्रत्येक बहन 1-1 आंगनवाडी गोद लेकर उन्हें आदर्श आंगनवाड़ी बनाएंगे ।

बैठक की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के मौके पर और आजादी के अमृत महोत्सव के चलते हमें पूर्ण सेवा भाव से अपने बच्चों की तरह आंगनवाड़ी को भी हर प्रकार से सर्व सुविधा युक्त और आदर्श ढांचा प्रदान करना होगा और जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा प्रत्येक बहन को आंगनवाड़ी की हर छोटी-बड़ी मूलभूत सुविधाओं का साफ सफाई का और बच्चों के पोषण आहार का पूर्ण ध्यान रखना होगा निरंतर सेवा समर्पण भाव से संगठन के प्रति और देश के प्रति समर्पित रहकर इस अभियान को पूर्ण करना होगा।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री श्याम तिवारी  वरिष्ठ नेता भाजपा जिला उपाध्यक्ष  लक्ष्मण सिंह एवं श्री जगन्नाथ गुरैया
 महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुबे   महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता त्यागी जी अयोध्या गोदारा , सुश्री मेघा दुबे , जिला मंत्री सुषमा यादव जी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शैलबाला सुनरिया, श्रीमती प्रतिभा चौबे समस्त पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष एवं समस्त जिला कार्यकारिणी महिला मोर्चा उपस्थित रहे संचालन जिला मीडिया प्रभारी जय श्री चढ़ार ने किया आभार महिला मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री सुनीता रैकवार जी ने माना।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive