तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा

सागर। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिनकी तैयारियों के संदर्भ में धर्मश्री स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रदेश प्रभारी श्रीमती माया नारोलिया, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, कार्यक्रम जिला प्रभारी जगन्नाथ गुरैया मुख्य रूप से उपस्थित रहें। 
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कृत्रिम अंगों और उपकरणों का वितरण, टीबी मुक्त राष्ट्र, वृक्षारोपण कार्यक्रम, टीकाकरण केंद्रों पर स्टॉल लगाना, स्वच्छता अभियान, जल ही जीवन और वोकल फॉर लोकल अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। बैठक में सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक प्रभावी रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया की सहमती से प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाएं गए। बैठक का संचालन सागर नगर मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी ने किया एवं आभार डाॅ. हरिसिंह गौर मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे ने व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, कमलेश बघेल, नवीन भट्ट, अनिल ढिमोले, जिला मंत्री सुषमा यादव, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव, जिला सह कोषाध्यक्ष विक्रम केशरवानी, मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, मनीष चौबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री राहुल नामदेव, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक दशरथ मालवीय, जय सोनी, अंकित सनकत, आदर्श मिश्रा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें। 

भाजपा की जिला स्तरीय बैठक 16 को

भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक 16 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के संदर्भ में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया की अध्यक्षता में धर्मश्री स्थित भाजपा कार्यालय में दोपहर 1ः30 बजे से जिला स्तरीय बैठक की जायेगी।
बैठक में  मंत्रीगण, . सांसद, विधायकगण, मान. महापौर, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सह संयोजक जिला संयोजक एवं मंडल अध्यक्षगण आपेक्षित रहेंगे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive