तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

SAGAR : जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

SAGAR : जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा


सागर। सागर जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया में आज कांग्रेस नेत्री एवं जिला पंचायत की चार बार की सदस्य श्रीमती शारदा खटीक ने सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ भारत जोड़ो नफरत तोड़ो यात्रा निकाली। जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद एवं भारत जोड़ो नफरत तोड़ो के नारे लगाते हुए भाजपा सरकार द्वारा फैलाई जा रही नफरत का विरोध किया इस मौके पर जिला पंचायत की सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती शारदा खटीक ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा लगातार सभी समाज और सभी वर्गों में नफरत फैलाई.जा रही है। इस  नफरत का विरोध किया जाना चाहिए। 

इस मौके पर जिला पंचायत की सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती शारदा खटीक ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा लगातार सभी समाज और सभी वर्गों में नफरत फैलाई जा रही एवं लोगों को आपस में लड़आया जा रहा एवं जातिवाद जैसा जहर समाज में घोला जा रहा है।  जिससे सभी वर्गों एवं सभी समाजों में आपस में नफरत बढ़ रही ।जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो नफरत तोड़ो यात्रा निकाल रही एवं सभी जाति एवं धर्म के लोगों को एक साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  स्वदेश जैन गुड्डू भैया अध्यक्ष जिला ग्रामीण कांग्रेस सागर उपस्थित हुए ।


 स्वदेश जैन ने कहा कि  भाजपा के लोग कैसे आम जनों को गुमराह कर जिला एवं प्रदेश में सभी समाजों में नफरत का जहर घोल रहे एवं लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रहे है। जिससे सभी को बचना चाहिए एवं सभी को सद्भाव एवं भाईचारे का परिचय देना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी जतिन चौकसे ,गणेश पटेल गंभीरया महेंद्र साहू पार्षद जित्तू खटीक सुधीर तिवारी, सुनील जैन ,मुकुल पुरोहित ,सिंटू कटारे , पप्पू गुप्ता, निर्मला सप्रे, कमल चौधरी ,सुरेंद्र सुहाने ,अजय अहिरवार ,दीपक दुबे ,अभिषेक गौर ,रिंकू खटीक राकेश खटीक संजय खटीक राजू राठौर राजेश गुरु दिव्यांशु गुरु सुमित तिवारी मोहन बंसल राकेश रजक बिहारी सेन अमोल सिंह राजपूत मनोज पवार संजय रोहिताश ठाकुर दास कोरी उत्तम तावडे अनीता सविता संगीता आशा जैन ,कमल रानी रेखा रानी सुरभि आदि मोजूद थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive