तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा की निकली भव्य कलश यात्रा

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा की  निकली भव्य कलश यात्रा  


सागर।  गायत्री प्रज्ञा मंडल पंडित दीनदयाल नगर मकरोनिया सागर द्वारा आयोजित किए जा रहे पांच दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा तथा पुस्तक मेला आयोजन की दिनांक 4 जनवरी 2023 को अपराह्न भव्य कलश यात्रा निकाली गई महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश रखकर दो दो   वव्यवस्थित लाइन में यज्ञ स्थल शतानंद बख्शी पार्क से होकरश्री  राम दरबार मंदिर पहुंचकर     कलशो में जल भरा गया तत्पश्चात पंडित दीनदयाल नगर एवं डॉ हरिसिंह गौर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई । विधि विधान के साथ कलश स्थापना एवं पीठ पूजन पंडित केशव महाराज जी के मुखारविंद से संपन्न किया गया प्रज्ञा मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह जी ने बताया कि कलश यात्रा में सैकड़ों की तादाद में माताएं बहने सम्मिलित हुई और जगह जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया पुष्प वर्षा की गई कलश यात्रा में जन जागृति हेतु नारी जागरण एवं नशा उन्मूलन के नारे सहित मंगल गीत गाए गए। जिससे लोगों में  जन जागृति सहित धर्ममय दिव्य  वातावरण बन गया। 


आर डी शर्मा और  डॉ राजेंद्र यादव जी ने बताया कि कल दिनांक 5 जनवरी से प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे महायज्ञ में देव स्थापना पूजन यज्ञ तथा निशुल्क  विभिन्न संस्कार हेतु पंजीयन किया जाएगा किया जाएगा।
 कार्यक्रम मे आयोजित पुस्तक मेला मे पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित लगभग तीन हजार पुस्तकों में उपयोगी अधिकांश पुस्तक मेले में है,जिसका आज भव्य शुभारंभ हुआ।
 इस विराटआयोजनों में जिले की विभिन्न शक्तिपीठों एवं प्रज्ञा पीठ, प्रज्ञा मंडल , महिला मंडल एवं युवा मंडल सहित पंडित दीनदयाल नगर  मकरोनिया एवं सागर के नैष्ठिक गायत्री सदस्य सहित, अभिषेक गौर , प्रशांत सिंह ठाकुर,
 राजा रिछारिया , पार्षद विवेक सक्सेना,ठा.रणधीर सिंह, प्रशांत मिश्रा, आदि कॉलोनी वासियों सहित
 उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।                   
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive