बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

रामसरोज समूह ने 140 तीर्थ यात्रियों का तीसरा जत्था किया रवाना

रामसरोज समूह ने 140 तीर्थ यात्रियों का तीसरा  जत्था किया रवाना

सागर,17 मार्च ,2023 : रामसरोज समूह की मातृशक्ति श्रीमती सरोजिनी देवी केशरवानी, वरिष्ठ नेता श्री संजीव केशरवानी, नगर निगम सभापति श्री शैलेश केशरवानी एवं कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री अखिलेश मोनी केसरवानी द्वारा मथुरा वृंदावन के लिए लगभग 140 लोगों का जत्था तीर्थ दर्शन हेतु रवाना किया गया। गौरतलब है कि इसके पहले समूह द्वारा क्रमशः अयोध्या धाम एवं जगन्नाथ पुरी के लिए तीर्थ यात्रियों को भेजा था। इसके पश्चात शुक्रवार को समूह द्वारा वृद्ध आश्रम के वृद्धो एवं शहर के 60 वर्ष से अधिक तीर्थ यात्रियों को मथुरा वृंदावन के लिए रवाना किया। इस अवसर पर रामससरोज समूह द्वारा सभी यात्रियों को टिकट एवं नगद राशि प्रदान की।

इस दौरान वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों एवं सागर जिले के वृद्धजनों ने राम सरोज समूह को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि रामसरोज समूह धार्मिक सामाजिक एवं परोपकार के कार्यों में ऐसे ही आगे बढ़ता रहे।

वृद्धा आश्रम के एक वृद्ध श्री गोकुल कोरी ने कहा की रामससरोज समूह धन्य है क्योंकि मेरी दिली तमन्ना थी कि मेरा पुत्र दीपक कोरी मुझे तीर्थ यात्रा कराए लेकिन वह कुछ आर्थिक कारण वश नहीं हो पाया। परंतु रामसरोज समूह ने श्रवण कुमार की तरह मुझे तीर्थ यात्रा कराई। मैं अति उत्साहित हूं और रामसरोज समूह को और हृदय से आशीर्वाद देती हूं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री संजीव केशरवानी ने बताया कि आज हमारे द्वारा वृद्धा आश्रम के वृद्धजनों एवं सागर जिलेवासियों को तीर्थ दर्शन के लिए मथुरा  वृंदावन भेजा गया है। इसके पहले हमारे रामसरोज समूह द्वारा सागर जिले वासियों को तीर्थ दर्शन के लिए अयोध्या एवं जगन्नाथ पुरी भेजा जा चुका है। आगे भी सागर जिले वासियों के लिए अन्य स्थानों पर तीर्थ दर्शन के लिए भेजा जावेगा। जिसकी तारीख एवं स्थान की जानकारी जल्द ही आपको अखबार के माध्यम से दी जाएगी।

इस अवसर पर सभापति शैलेश केशरवानी ने बताया जब हमने पहले जत्था को तीर्थ दर्शन के लिए भेजा तब हमें समझ आया कि कई ऐसे लोग हैं जो तीर्थ दर्शन के लिए आर्थिक समस्या के कारण नहीं जा पाते ऐसे में हमारे रामसरोज समूह द्वारा निश्चय किया गया। कि हम उन वृद्ध लोगों की लाठी बनेंगे और उन्हें तीर्थ दर्शन कराएंगे इस जत्थे में हमारे द्वारा शहर में वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धों को भी तीर्थ दर्शन कराने का निश्चय किया है। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्री अखिलेश सोनी केसरवानी ने बताया आज हमारे द्वारा तृतीय जत्था के रूप में 140 तीर्थयात्रियों रवाना किया। यात्री शुक्रवार की शाम 7:00 बजे सागर से निकलकर रात में मथुरा पहुंचेंगे जहां उनके रुकने एवं खाने की व्यवस्था राम सरोज समूह द्वारा की गई है। इसके पश्चात यात्री मथुरा एवं वृंदावन के दर्शन कर रविवार को शाम 7:00 बजे मथुरा से सागर के लिए रवाना होंगे।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर ज्योतिष के प्रकांड विद्वान भोपाल के पंडित अरविंद तिवारी, पंडित श्री केसव महाराज जी, बबीता केसरवानी, गीता केशरवानी, श्वेता केसरवानी,श्री नवीन केसरवानी, रुद्रांश केसरी युवराज केसरी कुणाल केशरी,सुनील भदौरिया,विष्णु साहू अनिल केशरवानी,अभिषेक साहू,सौरभ तिवारी,अशोक केसरवानी रंजना केसरवानी, मोती लाल केशरवानी, उषा केशरवानी,ममता केशरवानी, शिवमंगल केसरवानी, संध्या केसरवानी,उमा देवी केसरवानी, सहित बड़ी संख्या में तीर्थयात्री गण उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive