बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: बिगड़ती कानून व्यवस्था, फर्जी प्रकरणों के खिलाफ़ युवक कांग्रेस का प्रदर्शन

       

Sagar: बिगड़ती कानून व्यवस्था, फर्जी प्रकरणों  के खिलाफ़ युवक कांग्रेस का प्रदर्शन


सागर,5 मार्च ,2023 .भाजपा सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराध,सत्ता पक्ष के इशारे पर ज़िले में कांग्रेसजनों व उनके परिजनों  पर दर्ज किए जा रहे झूठे प्रकरणो, देश व प्रदेश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी,महंगाई के साथ - साथ शासकीय योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया हैं।  सैकड़ों युवा कांग्रेसियो ने भगवानगंज स्थित बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर पैदल मार्च निकाला जो भगवान गंज से अप्सरा टॉकीज होकर पुनःडॉ.अम्बेडकर साहब की प्रतिमा के समक्ष पहुंचा ।
जहां युवा कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए झूठे प्रकरणों, महंगाई,भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का पुतला दहन किया।

 प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल के तैनात होने के बावजूद भी आक्रोशित युवा कांग्रेसियों को पुतला दहन करने से पुलिस बल रोकने में नाकाम साबित हुआ। विरोध प्रदर्शन के आयोजक युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने मांग करते हुए देते हुए कहा है कि जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने के साथ- साथ पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी के परिजनों व जिले के कांग्रेसियों पर दर्ज किए गए झूठे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही की मांग की।

ये रहे शामिल
 प्रदर्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाने, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पप्पू गुप्ता,पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष चक्रेश सिंघई एवं महेश जाटव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे आदि कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रहार किया।विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जितेंद्र चावला, राकेश राय, बब्बू यादव, विजय साहू, राजा सेन ,महजबीन अली,शैलेंद्र तोमर , महेश जाटव, अभिषेक गौर, ऋषभ जैन,मोती पटेल ,सिंटू कटारे, अशरफ खान,जितेन्द्र चौधरी, आनंद हेला, पप्पू गोस्वामी,सुनील ठाकुर,रीतेश रोहित, बंटी कोरी, तरुण कोरी,शहजाद निहारिया,पवन जाटव, आदित्य चौधरी,ज़ैद खान, चक्रेश रोहित, सागर साहू,मोनू भाईजान नीलेश अहिरवार, सुभाष यादव ,ऐड सुनील सिन्हा,बसीम नेता ,संजय रोहिताश,जितेंद्र खटीक, देवेंद्र कुर्मी,उमेश ठेकेदार, अभिषेक तिवारी, अंकित जैन, आमिर खान, दिव्यांक सिंह मोहसा,  अंकुर यादव   मानसिंह चौधरी सुनील पांवा,अभिषेक पाठक,फिरदौस कुरेशी रवि उमाहियान, पवन जाटव, आदिल राईन,शनि चौधरी,रोहित चौधरी ,अरमान चौधरी, पंकज बंसल,सूर्य शुक्ला ,नौशाद अब्बासी, अमर सिंह ठाकुर, समीर खान, पप्पू सिंह,धर्मेन्द्र नेता,दुर्गेश,प्रत्युश जैन,प्रकाश पेंटर,स्वेतांक जैन  चंदन रोहिताश,योगराज कोरी, सौरभ खटीक, जगदीश सिंह, आर्यन यादव, रीतेश यादव,कौशल यादव, सत्यम राजपूत, शुभम चौबे, साजिद खान,सोहेल खान, हर्षित तिवारी, दीपक कुर्मी,राजेश श्रीवास,पंचम लाल,समीर मकरानी, शाहिद खान,मनोज, शहबाज खान,आमिर खान ,नदीम खान, संजय साहू, स्वप्निल साहू, राकेश राठौर, अनिकेत चौबे ,सौरभ चौधरी, मनीष नगेले,  शैलेंद्र खटीक, आशीष मुखिया,आदिल राइन, हिमांशु  नगेंले, रानू चौधरी, राहुल रजक, मोशिन खान ,धीरज बाल्मिकी, ओवैस खान, गुफरान खान, जावेद खान, सिराज खान,शरद पटेल ,प्रमोद पटेल,वीरू नेता, बिट्टू बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
भवदीय
राहुल चौबे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive