बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

आम आदमी आर्थिक रूप से असुरक्षित है भाजपा सरकार में : राज कुमार पचौरी▪️मोदी जी ने देश को बेच दिया है : अंजू बघेल▪️ कांग्रेस का धरना संपन्न

आम आदमी आर्थिक रूप से असुरक्षित है भाजपा सरकार में : राज कुमार पचौरी
▪️मोदी जी ने देश को बेच दिया है : अंजू बघेल

▪️ कांग्रेस का धरना संपन्न


सागर 6 मार्च । केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन भगवान गंज स्थित एलआईसी और एसबीआई के सामने आयोजित किया गया।धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी की प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की परिसंपत्तियों को उद्योगपतियो के हाथों मै बेच दिया है। देश आजादी के पूर्व की स्थिति में जा रहा है ।जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष राज कुमार पचौरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से आम आदमी आर्थिक रूप से असुरक्षित हो गया और।। बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं की विश्वसनीयता समाप्त हो रही है।



सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि भाजपा ने अपने देश के लोगों को धोखा दिया है ,एलआईसी में जमा धन को अदानी के हाथों में दे दिया है। प्रदेश महामंत्री मुकुल पुरोहित ने कहा कि भाजपा शासन में ना तो देश सुरक्षित है और ना ही देश की सीमाएं । सगठन मंत्री चक्रेश सिंंघई ने कहा कि भाजपा सरकार को आम आदमी से कोई मतलब नहीं है।महंगाई लगातार बढ़ती जा रही हैं।


इस अवसर पर सर्वश्री सुरेंद्र सुहाने ,सुरेंद्र चौबे ,डॉ संदीप सब लोग ,जितेंद्र रोहन,  प्रदीप पांडे, राम कुमार पचौरी, जैद खान रमाकांत यादव, शैलेंद्र तोमर ,, रजिया खान , हेमकुमारी कुर्मी, संजय रैकवार ,,  संजय रैकवार ,राहुल जाटव ,रितेश रोहित एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने भी संबोधित किया। संचालन सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू ने एवं आभार सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने व्यक्त किया। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, सुरेंद्र चौधरी ,महेंद्र सिंह ,पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, जमुना प्रसाद सोनी,युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे ,जाहिद ठेकेदार,माधवी चौधरी, अंकलेश्वर दुबे ,हीरालाल चौधरी,अवधेश तोमर आनंद तोमर महेश जाटव, वसीम पवन, पवन महेश, महेश अहिरवार, सागर साहू ,मान सिंह चौधरी ,वीरू चौधरी ,विनोद धानुक ,रसीद  रायन, जय रैकवार ,आदित्य चौधरी, नाथूराम चौधरी, शालू पठान, सुनील पावा ,प्रीतम यादव ,सलीम रायन,सत्य काम सेन अमर सिंह लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे। धरना समाप्ति के पश्चात कांग्रेस जनों ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज लड़िया के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं श्रद्धांजलि व्यक्त की।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive