बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: पति पत्नी ने समूह की गरीब महिलाओ से किया लाखो का फर्जीबाड़ा ,FIR दर्ज▪️बड़े व्यापार का सपना दिखाकर महिलाओ से हड़प ली लोन की रकम

SAGAR:  पति पत्नी ने समूह की गरीब महिलाओ से किया लाखो का फर्जीबाड़ा ,FIR  दर्ज

▪️बड़े व्यापार का सपना दिखाकर महिलाओ से हड़प ली लोन की रकम


सागर। सागर जिले के रहली में समूह बनाकर निजी कंपनियों से लोन लेकर आजीविका चलाने वाली गरीब महिलाओ के साथ पति पत्नी ने मिलकर लाखो की धोखाधड़ी कर दी।पीड़ित महिलाओं के द्वारा रहली थाने में शिकायत की गई।महिलाओ की शिकायत पर पुलिस ने बार्ड 13 विलवारी पुरा निवासी आरोपी ब्रजेश प्रजापति एवं उनकी पत्नी श्रीमती जय बाई प्रजापति के खिलाफ धारा 420,294,506,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


एसडीओपी अशोक चौरसिया ने बताया कि बार्ड 13 निवासी ब्रजेश प्रजापति और उनकी पति जय बाई के खिलाफ महिलाओ के द्वारा धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी महिलाओ की शिकायत पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive