बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar : पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घण्टे में किया खुलासा

Sagar : पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घण्टे में किया खुलासा


सागर। सागर जिले के माल्थौन थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शराब पीने के दौरान हत्या की थी 
फरियादी बब्लू दांगी ने इसके चाचा मलखान सिंह के गुम होने की सूचना दिया जिस पर से थाना पर गुम इंसान क कायम कर जांच में लिया गया । दौरान जांच के दिनांक 19.05.23 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मलखान सिंह का शव ग्राम सेमरालोधी के करन सिंह के खेत पर पड़ा है जो पुलिस द्वारा तस्दीक की जाकर फरियादी रामप्रसाद पिता भगोले चढार नि. सेमरालोधी की सूचना पर मृतक मलखान सिंह पिता महराज सिंह दांगी उम्र 52 साल नि पीपरखिरिया का शव मिलने से देहाती मर्ग इंटीमेशन उपरांत असल नंबर मर्ग क्रमांक 31/ 23 कायम किया गया किया मृतक की पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें डॉक्टर साहब द्वारा मृतक की मृत्यु गला दबाने से मृत्यु होना बताया एवं मर्ग जांच में आई साक्ष्य के आधार पर अपराध क्रमांक 170 / 23 धारा 302, 201, 34 ताहि का दिनांक 20.05.2023 को पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक तिवारी, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विक्रम सिंह, श्रीमान एसडीओपी महोदय खुरई श्री सुमित केरकेट्टा के निर्देशन में प्रकरण की विवेचना गंभीरता से करते हुए टीम गठित कर आरोपियान 1. सुजान पिता दुर्जन लोधी उम्र 22 साल एवं 2. छोटू पिता भैरो विश्वकर्मा उम्र 23 साल दोनो निवासी ग्राम सेमरालोधी थाना मालथौन से संदेह के आधार पर हिकमतअमली से प्रकरण के बारे में पूंछताछ की गई जो आपस में शराब पीने की बात को लेकर उक्त आरोपीगणों ने मृतक मलखान सिंह की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया जो आरोपीगणों को दिनांक 21.05.2023 को गिरफ्तार किया गया जो आरोपीगणों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। अंधे कत्ल का 24 घण्टे के अंदर खुलासा किया गया।

इनका योगदान रहा सराहनीय

उक्त प्रकरण मे आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक शकुन्तला बामनिया, उनि गिरीश त्रिपाठी, उनि विकास बेनल, सउनि एस. एन. दुबे, प्रआर. 230 सुशील सिंह, प्रआर. 987 लक्ष्मण प्रसाद, प्रआर 737 देवनारायण, प्रआर. 1101 सुनील, आर. 1833 प्रदीप, आर. 1553 जयसिंह, आर. 1726 भीकम सिंह, आर. 1750 राजू सिंह, आर. 694 कामता का बिशेष उल्लेखनीय योगदान रहा।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive