बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पशु विचरण मुक्त सागर क्षेत्र की डेयरियों से 20 पशुओं को शहर से भेजा बाहर, कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी

पशु विचरण मुक्त सागर क्षेत्र  की डेयरियों से  20 पशुओं को शहर से भेजा बाहर, कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी



सागर, 25 मई 2023
    पशु विचरण मुक्त सागर बनाने के लिए लगातार कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज गुरु गोविंद सिंह वार्ड  में सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजेश सिंह“ नगर निगम सहायक आयुक्त श्री राजेश सिंह ठाकुर के द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग एवं समझाइश के बाद श्री मोहर सिंह के 12 जानवर एवं कमल जैन के 8 जानवरों को शहर से बाहर ले जाया गया।


     सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजेश सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर स्वच्छ एवं पशु विचरण सागर बनाने के लिए डेयरी संचालकों को डेयरी विस्थापन स्थल पर स्थापित किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज  डेयरी संचालकों द्वारा अपने-अपने कुल 20 पशुओं को शहर से बाहर ले जाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया गया।
इसके साथ ही उन्होंने सागर के अन्य डेयरी संचालकों से अपील की है कि सभी डेयरी संचालक अपने- अपने पशुओं को डेयरी विस्थापन स्थल पर ले जाएं एवं सागर शहर को साफ स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग प्रदान करें।
क्रमांक 522/2801/मनोज नेमा /फोटो ए संलग्न है ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive