बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

फोरलेन के बरोदिया व झींकनी जंक्शन पर 27.21 करोड़ की लागत से अंडरपास निर्माण की स्वीकृती▪️मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी को भेजे प्रस्ताव पर मुहर लगी

फोरलेन के बरोदिया व झींकनी जंक्शन पर 27.21 करोड़ की लागत से अंडरपास निर्माण की स्वीकृती

▪️मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी को भेजे प्रस्ताव पर मुहर लगी


सागर।सागर से मालथौन स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग क्र 44 (ओल्ड एनएच-26) पर  दो दुर्घटना संभावित बिंदुओं बरोदिया जंक्शन तथा झींकनी जंक्शन पर 27.21 करोड़ की लागत से सर्विस रोड सहित अंडरपास निर्माण की स्वीकृति केंद्र सरकार ने जारी कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने इन दोनों ब्लेक स्पाट पर दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि को देखते हुए इस आशय का प्रस्ताव केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग एवं भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी को भेजा था जिसको स्वीकृत किया गया है। 

    केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार एनएच 44 के  ललितपुर-सागर- लखनादौन मार्ग पर सीमाचिंह 157+310 स्थित बरोदिया जंक्शन पर 9.17 करोड़ की लागत से दो तरफा(यूनिडायरेक्शनल) अंडरपास का सर्विसरोड के साथ निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। इस पर फोरलेन के दोनों ओर से आवागमन की सुविधा होगी।

    इसी प्रकार एनएच 44 के सीमाचिंह 171-800 पर स्थित झींकनी जंक्शन पर 18.03 करोड़ की लागत से सर्विस रोड के साथ अंडरपास के निर्माण कार्य की स्वीकृती जारी की गई है। इस पर भी फोरलेन के दोनों तरफ से आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि इन दोनों प्वाइंट्स पर आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इनमें खुरई विधानसभा क्षेत्र व अन्य स्थानों के निवासियों की जनहानि के समाचार आते रहे हैं। मवेशियों व वन्य प्राणियों की भी दुर्घटनाएं यहां होती हैं। 

      मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह इन दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें स्वर्णिम चतुर्भुज मार्ग के ब्लेक स्पाट समाप्त करने की मांग सहित प्रस्ताव सौंपा था। इसके अनुरूप सर्वे उपरांत अंडरपास निर्माण की स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं। जैसी की केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी जी के मंत्रालय की द्रुत गति की कार्यप्रणाली है,इन स्वीकृतियों पर शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। अंडरपास बन जाने से दुर्घटनाएं रुक जाएंगी और ब्लैक स्पाट के नाम का कलंक इन दोनों जगहों पर से हट जाएगा।



मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने 11.80 करोड़ की लागत से खुरई से सिंगपुर नारधा मार्ग स्वीकृत कराया

एक माह बाद भूमिपूजन होगा


सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से मप्र शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 11.80 करोड़ की लागत से खुरई सिंगपुर, नारधा मार्ग के निर्माण कार्य की स्वीकृती जारी कर दी है।

अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14.38 किमी लंबाई के खुरई से सिंगपुर, नारधा मार्ग के अपग्रेडेशन व मेंटेनेंस सहित निर्माण कार्य के लिए कुल 17.80 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। आदेश में एक माह के अंदर निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य आरंभ करने को कहा गया है। एक माह में इस प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह स्वयं इस रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुए इस रोड निर्माण कार्य से खुरई विधानसभा क्षेत्र के खासतौर पर मुहली व्यास, खैरा, गंभीरिया बुजुर्ग मेनसी, बरोदिया बामन, सिंगपुर, बलऊ, दुगाहा नन्ना, नारधा,खिमरिया ग्रामों के रहवासियों सहित सभी को आवागमन में सुगमता होगी जिससे क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का भी उन्नयन होगा।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive