बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम


सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर जिला कार्य समिति की बैठक आज धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में सागर जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा सांसद राजबहादुर सिंह प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर विधायक शैलेंद्र जैन महापौर संगीता तिवारी निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुशील तिवारी,शैलेश केशवानी,सुधीर यादव,विनोद पंथी,शशि कैथोरिया मंचासीन रहें।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि आगमी चुनावों के लिए कुछ ही समय शेष हैं इसलिए हम सभी को अब पूर्ण मनोयोग के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटकर सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करना हैं जिस प्रकार बूथ विस्तारक अभियान 2.0 में सागर जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए समय सीमा में कार्य संपादित किया है उसी प्रकार आगमी कार्यक्रमों को भी हमें समय सीमा में संपादित करना है साथ ही सिरोठिया ने आगमी 23/24 मई को सभी मंडलों की कार्य समिति बैठक हेतु आग्रह किया
  
विधायक शैलेंद्र जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए बूथ विस्तारक अभियान 2.0 में सागर जिले द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष गणों को बधाई दी साथ ही उन्होंने  कहा की अब युद्ध काल प्रारंभ हो चुका है हमे भी अपनी गति को बढ़ाना होगा सभी कार्यकर्ता साथियों को शीर्ष नेतृत्व की मंशानुरूप प्रत्येक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा साथ ही हम सभी को एक साथ परिवारभाव के साथ कार्य करते हुए सागर जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय श्री के संकल्प के साथ कार्य करना होगा।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि 30 मई 2023 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला मंडल,शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे. तथा विशेष जनसंपर्क अभियान लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार गरीब,शोषित एवं वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है.जहां देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है वहीं सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर स्थापित होते हुए हम सब देख रहे हैं. आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए नवभारत के सपने को साकार कर रही है इस अभियान के अंतर्गत पूरे देश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे जिनके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा.

सागर जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा बूथ विस्तारक अभियान 2.0 एवं अन्य कार्यक्रमों में सागर जिला के उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष गण एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी साथ ही श्री शर्मा ने कहा कि  कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं कार्यप्रणाली आधार पर में कह सकता हूं आगमी चुनावों में समूचे मध्यप्रदेश में सागर जिला नया इतिहास रचेगा साथ ही श्री शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप संपन्न कराने का आग्रह किया।
 बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी एवं आभार महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुबे ने किया।
बैठक में जिला पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक,विस्तारक, मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष/महामंत्री,प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिला संयोजक सह संयोजक उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive