बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

रायसेन : लोकायुक्त पुलिस ने कोषालय के क्लर्क को 3 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

रायसेन : लोकायुक्त पुलिस ने  कोषालय के क्लर्क को 3 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा


रायसेन : रायसेन में आज लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने  जिला कोषालय अधिकारी कार्यालय में पदस्थ नवीन विश्वकर्मा सहायक ग्रेड तीन को 3000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। यह कार्रवाई लोकायुक्त भोपाल के पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। एक रिटायर्ड शिक्षक से रिश्वत मांगी जा रही थी। 


जानकारी के अनुसार आवेदक दुर्गादास राय पिता केवल सिंह उम्र 62 निवासी हरिपुरा वार्ड 25 विदिशा की शिकायत पर आरोपी नवीन विश्वकर्मा को 3 हजार  की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। प्राथमिक शिक्षक के पद से 31 मई 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे जिनकी एनपीएस की राशि निकालने के एवज में ₹10000 की मांग की थी। विकलांग होने के कारण  8 हजार देने पर बात तय हुई थी। आवेदक द्वारा पहली किश्त  5 हजार आरोपी नवीन विश्वकर्मा को दे दिए थे।


बाकी के पैसे काम होने के बाद देने के लिए राजी हुआ था। 22 जुलाई को आवेदक के खाते में पैसे आने के बाद आरोपी से बात की तो सोमवार 31 जुलाई को जिला कोषालय में आने कहा था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। टीम में पुलिस अधीक्षक मनु व्यास के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनोज पटवा, विकास पटेल ने कार्रवाई की।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive