बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: जिला कांग्रेस कमेटी शहर का पदग्रहण समारोह संपन्न

Sagar: जिला कांग्रेस कमेटी शहर का पदग्रहण समारोह संपन्न

सागर 03अगस्त,2023।  जिला शहर कांग्रेस कमेटी की हाल ही में गठित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में संपन्न हुआ। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी राज कुमार पचौरी ने की।इस अवसर पर अध्यक्ष पचौरी ने कहा कि विगत तीस वर्ष से सागर नगर में भाजपा काविज़ है, पिछले छह माह में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अपनी मेहनत और एकजुटता से सागर में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण तैयार किया है। आगामी चुनाव में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे अपने अपने बूथ स्तर पर जाकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें।


  वरिष्ठ नेता अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस में जिम्मेदारी मिलना गौरव का क्षण होता है। पूर्व जिला अध्यक्ष सुदेश जैन ने कहा कि यह चुनावी समय है सभी निष्ठा और ईमानदारी से जुड़ जाए। नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव ने कहा कि मुझे जिम्मेदारी मिली है उसका पूरा पालन करुँगा. प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित ने कहा कि कांग्रेस महासागर है, यहाँ कोई पद मिलना गौरव होता है। पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस में अपनी नई जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया।पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि चुनावी समर में सभी कांग्रेस जन जुट जाएगे तो भाजपा का बजूद सागर से समाप्त हों जाएगा।


 इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जन पूर्व सांसद नन्दलाल चौधरी,कैलाश सिंघई,प्रदेश महासचिव देवेंद्र  तोमर, ,पं राम शर्मा,गुरजीत सिंह अहलुवालिया ने पूज्य महात्मा गाँधी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए. कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने तथा आभार  स्थाई मंत्री दीनदयाल तिवारी ने व्यक्त किया। समारोह का आरम्भ राष्ट्र गीत से एवं समापन राष्ट्र गान से किया गया.


 इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में चुनाव अभियान समिति में नव नियुक्त सदस्य सुरेन्द्र चौधरी ने शास्त्री जी, अम्बेडकर जी एवं डॉ गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांगेस कार्यालय में समापन किया गया,कांग्रेस जनों ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी का स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ डॉ गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


ये रहे मोजूद
इस अवसर पर  पुरषोत्तम चौबे, रमाकांत यादव,अमित रामजी दुबे, जितेंद्र रोहन,अखिलेश केसरवानी, जगदीश यादव,राकेश राय, नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव,शैलेंद्र तोमर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,महेश जाटव प्रवक्ता अवधेश तोमर, कोषाध्यक्ष प्रशांत समेया,माधवी चौधरी पार्षद रिचा सिंह,सुलेखा राय, शशि जाटव, ताहिर खान, रौशनी,किरण लता सोनी, मीरा अहिरवार, रंजीता राणा, रजिया खान, चंद्रप्रभा दुबे ,कमलेश सोनी,जमुना सोनी, ऋषभ जैन, शरद पुरोहित, सुल्तान कुरेशी, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान,योगराज कोरी, गोपाल तिवारी, विनोद तिवारी,कमलेश तिवारी जगदीश साहू,नीलू दीवान, अभिलाष जैन, रामजी शर्मा गुड्डा डायमंड राजू बक्शी अजय दुबे, सन्ना भाई जान, वीरेंद्र महावते, द्वारका चौधरी,महेश अहिरवार, अनिल दक्ष, कुंजीलाल, गोपी लाल यादव,तोता यादव,संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, रवि यादव, अभिलाष जैन,ऋषि सिंघई,  भैयन पटेल,विजय छत्तानी, सुनील पावा, प्रियंकर तिवारी, राहुल रजक लीलाधर सूर्यवंशी, शैलेश अकेला नरेश संकत, कुंदन विश्वकर्मा रोहित मांडली   जितेंद्र चौधरी मानसी चौधरी धीरू चौधरी, एजाज हुसैन साजिद राइन, हरिश्चन्द्र सोनवार सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive