बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न


कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न




सागर:: हर माह के अंतिम रविवार को आयोजित कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन जुलाई माह के आज  अंतिम रविवार को रानी अवंतीबाई प्रतिमा के समक्ष मकरोनिया चौराहे पर संपन्न हुआ।
कांग्रेसी नेता अशोक पटेल के करकमलों से ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार और शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी,पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,जिला पंचायत सदस्य शारदा बाई खटीक प्रमुख रूप से उपस्थित रही।
इस माह का ध्वज वंदन कार्यक्रम ग्रामीण और शहर कांग्रेस सेवादल के संयुक्त सहभागिता से संपन्न हुआ जिसके आयोजक ग्रामीण  सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव और शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने और कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी द्वारा किया गया।


इस अवसर पर अशोक पटेल ने कहा कि सांप्रदायिकता और नफ़रत को मिटाकर प्रेम और भाईचारे का प्रचार प्रसार कर समरसता स्थापित करना ही सेवादल के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार ने कहा कि सेवादल कांग्रेस का आधार है जो हमें अनुशासन,सेवा और बलिदान सिखाता है शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने भष्ट्र और तानाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये सभी कांग्रेस से अपील की।
कार्यक्रम के अंत में समस्त सेवादल परिवार के सदस्य प्रभात फेरी के रूप में मकरोनिया क्षेत्र में जनमानस को प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया और
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे,पप्पू गुप्ता,जतिन चौकसे,राकेश राय,सागर साहू,शरद पुरोहत,जित्तू खटीक,अजय अहिरवार, हरिश्चंद्र सोनवार,धनसिंह अहिरवार, लीलाधर सूर्यवंशी,अमोल सिंह राजपूत,नितिन पचौरी,कल्लू पटेल, आनंद हेला,प्रीतम यादव,हेमंत लारिया, संजय रोहिदास,अनिल अहिरवार, किशोरी लाल खटीक,सुधीर तिवारी, गोविंद राय, प्रकाश राय,सुजीत मौर्य, सिध्दार्थ मौर्य,राजेश उपाध्याय, लल्ला यादव, अंकुर यादव,उमेश अहिरवार,अमर श्रीवास्तव, देवेन्द्र वाल्मीकि,सुनील ठाकुर,देवेन्द्र ठाकुर, अनिल जाटव,अरविंद सिंह, गंगाराम जाटव,मजहर हाशमी,मनीष जाटव, विक्की जाटव,आकाश जाटव, जयराम तिवारी,सुरेश हेला,हेमराज अहिरवार, अमित जाटव,फहीम अंसारी, अमर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive